फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Swatantradev Singh worship in Kashi Vishwanath Temple meeting with BJP workers

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सर्किट हाउस में BJP कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

Mon, 06 Feb 2023 01:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 01:21 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रविवार दोपहर करीब 12 वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे। उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सोनभद्र के लिए रवाना हो गए। वहीं जलशक्ति मंत्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। 

विज्ञापन
Minister Swatantradev Singh worship in Kashi Vishwanath Temple meeting with  BJP workers
बाबतपुर एयरपोर्ट पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सोनभद्र जाने के क्रम में रविवार दोपर 12 बजे वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट से वो सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर गए। यहां दर्शन-पूजन के बाद वो सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, फिर सोनभद्र के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां विभागीय विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। कनहर बांध परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे।

विज्ञापन


इधर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। वो दोपहर 12:32 बजे सड़क मार्ग द्वारा सोनभद्र के लिए रवाना हुए उपमुख्यमंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम भी करेंगे। अगले दिन मंगलवार को वे मिर्जापुर चले जाएंगे। यहां बैठक निरीक्षण के बाद बुधवार को भदोही जाएंगे। यहां भी बैठक निरीक्षण के बाद शाम चार बजे लखनऊ चले जाएंगे।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट पर  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडे, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, शैलेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed