फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Swatantra dev singh held review meeting of development and law and order in varanasi

Varanasi: जलशक्ति मंत्री ने की विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, बोले- समय से पूरी कराएं परियोजनाएं

Fri, 26 Aug 2022 09:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 09:31 PM IST
सार

जलशक्ति एवं वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समीक्षा बैठक में कहा कि बाढ़ व बरसात में पेयजल आपूर्ति पर ध्यान रखा जाए। नगर निगम के अधिकारी जलजमाव और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Minister Swatantra dev singh held review meeting of development and law and order in varanasi
विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलशक्ति एवं वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास योजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सेफ्टी, कनेक्टिविटी एवं इलेक्ट्रिसिटी सरकार की प्राथमिकताओं में है। अधिकारी समय से कार्यालय में बैठें और जनता की शिकायतें सुनकर समाधान कराएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जो परियोजनाएं लंबित हैं, उन्हें समय से पूरा किया जाए।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाढ़ व बरसात में पेयजल आपूर्ति पर ध्यान रखा जाए। नगर निगम के अधिकारी जलजमाव और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंता को स्मार्ट मीटर की कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। ज्यादा बिल आने की शिकायतों पर उन्होेंने पड़ताल कर सही बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


विकास कार्यक्रमों का डिजिटल प्रस्तुतीकरण
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने विकास कार्यक्रमों का डिजिटल प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोड़, शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के अलावा कमिश्नर दीपक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ राहत सामग्री बांट दिया मदद का आश्वासन

Minister Swatantra dev singh held review meeting of development and law and order in varanasi
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा - फोटो : अमर उजाला

गंगा में जलस्तर बढ़ने से वरुणा के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा उपत्पन्न हो गया है। लोगों की समस्या को देखते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंडलायुक्त और डीएम के साथ नक्खी घाट क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण करते हुए बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 

एनडीआरफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में बाढ़ संभावित इलाकों में बचाव उपकरणों के साथ टीम तैनात कर दी गई है। एनडीआरफ की टीम के द्वितीय कमान अधिकारी असीम उपाध्याय के नेतृत्व में वरुणा नदी में नक्खी घाट से लेकर पुराना पुल तक के निचले क्षेत्रों में चक्रमण कर लोगों को मदद का आश्वासन दिया गया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, डीएम कौशलराज शर्मा, एडीएम संजय कुमार मौजूद रहे। 

पीएम के गोद लिए गांवों का किया दौरा

Minister Swatantra dev singh held review meeting of development and law and order in varanasi
पीएम के गोद लिए गांवों में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोड़ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए आदर्श गांव जयापुर, नागेपुर, परमपुर तथा ककरहिया का दौरा किया। यहां सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

आदर्श ग्राम सभा जयापुर में बड़े-बड़े उगे हुए घास को देख उन्होंने ग्राम वासियों से इसकी समुचित सफाई की अपील की। नागेपुर में उन्होंने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया और पौधरोपण के बाद भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ककरहिया में उन्होंने महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। 

ओडीओपी के उद्यमियों से किया संवाद

प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस में एक जनपद एक उत्पाद योजना से जुड़े उद्यमियों से संवाद किया। सिल्क उत्पाद, लकड़ी के खिलौने, गुलाबी मीनाकारी से जुड़े उद्यमियों से बात की। इसी प्रकार उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यवसायियों से उनके व्यापार के संबंध में जानकारी ली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित होने के पश्चात रेहड़ी पटरी व्यवसायियों के जीवन स्तर में आए सुधार आदि के संबंध में उन्होंने विस्तार से वार्ता की। उन्होंने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लाभार्थी कन्हैया पांडेय, सर्वेश सिंह एवं सौरभ कुमार विश्वकर्मा को 50-50 हजार रुपये का चेक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed