फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Suresh Rana said purvanchal will become nodal in sugarcane production

गन्ना उत्पादन में नोडल बनेगा पूर्वांचल.

Tue, 17 Sep 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Minister Suresh Rana said purvanchal will become nodal in sugarcane production
नेहरु हाल में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जंमदिन पर आयोजित प्रर्दशनी का अवलोकन करते प्रदेश के ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पूर्वांचल को गन्ना उत्पादन में नोडल बनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के पिपराइच और मुंडेरवा में दो चीनी मिल शुरू कराए हैं। पिपराइच में उत्तर भारत की पहली ऐसी डिस्टलरी बनाई जा रही है जो गन्ने के रस से सीधे एथनॉल बनाएगी। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। चीनी उत्पादन, रिकवरी और गन्ना पेराई में यूपी पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर नेहरू हाल में उनके जीवन परिचय पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन में पहुंचे प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री एवं जनपद के प्रभारी सुरेश राणा ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल को चीनी का कटोरा कहा जाता था। पूर्व की सरकारों के कारण 2007 से 2012 तक 19 चीनी मिलें बंद हो गईं। 2012 से 2017 तक 10 चीनी मिलें और बंद हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल की तरक्की के लिए पिपराइच और मुंडेरवा को दो नई मिलें दी हैं। दोनों मिलों की 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता है। पिपराइच में 120 किलोलीटर की डिस्टलरी बना रहे हैं। यह गन्ने के रस से सीधे एथनॉल बनाने वाली उत्तर भारत की पहली मिल है। पूर्वांचल को गन्ना उत्पादन में नोडल बनाया जा रहा है। पर्ची आदि की समस्या पर कहा कि किसी किसान को कोई परेशानी नहीं होगी। 120 लाख टन चीनी का उत्पादन, 111 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई और 11.04 फीसदी की दर से पहली बार रिकवरी में यूपी देश में नंबर वन बना है।
विज्ञापन

मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, विवि, एयर स्ट्रिप की शुरुआत जनपद के विकास को नई ऊंचाइयां देंगे। मुख्यमंत्री ने ढाई साल में प्रदेश के सभी क्षेत्रों को फोकस किया है। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, सौभाग्य, उज्ज्वला, सड़क, कानून व्यवस्था से प्रदेश को सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यों की गति के कारण हिंदुस्तान में यूपी की परिभाषा बदली है। कहा कि पीएम का फोकस लोक कल्याण की योजनाएं हैं। ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। ढाई साल के अंदर परिवहन की सुविधाओं को बेहतर करने का कार्य सीएम ने किया है। कई प्रदेशों से समझौता कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत में 18 किमी के सफर में लगे पांच घंटे
गन्ना मंत्री सुरेश राणा मंगलवार को पहली बार आजमगढ़ पहुंचे तो उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया। आजमगढ़ की सीमा में प्रवेश के साथ ही जगह जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गन्ना मंत्री को लोगों ने हाथों हाथ लिया और 12 किलोमीटर के सफर को पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय लग गया। फायरब्रांड नेता की एक झलक पाने के लिए लोगों में खूब उत्साह था। प्रभारी मंत्री ने कार्यकताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है और कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी का गौरव बढ़ा है।

अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज रतन, बहादुर, अमरजीत व ज्ञानेंद्र को फल वितरित किया। इस दौरान सीएमओ को प्रत्येक गांव में शिविर आयोजित कर मरीजों का इलाज कराने का निर्देश दिया। आयुष्मान योजना के बारे में पूछे जाने पर सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने उन्हें बताया कि प्रतिदिन 500 गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे है। इस दौरान पर एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ सिटी इला मारन व अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

नेहरु हाल में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जंमदिन पर आयोजित प्रर्दशनी का शुभारंभ करते प्रदेश क?

नेहरु हाल में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जंमदिन पर आयोजित प्रर्दशनी का शुभारंभ करते प्रदेश क?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed