फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister suresh khanna visit varanasi by blacklisted car

ब्लैक लिस्टेड कार से करा दिया बनारस के प्रभारी मंत्री का दौरा, बवाल के बाद जांच का आदेश

Tue, 06 Feb 2018 10:22 AM IST
अजीत कुमार सिंह, अमर उजाला, वाराणसी
अजीत कुमार सिंह, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 06 Feb 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Minister suresh khanna visit varanasi by blacklisted car
ब्लैक लिस्टेड गाड़ी
समीक्षा बैठक के लिए बीते शनिवार बनारस पहुंचे सूबे के कद्दावर मंत्री सुरेश खन्ना को जो गाड़ी नगर निगम प्रशासन ने मुहैया कराई उस पर बवाल हो गया है। जिस वाहन से मंत्री ने शहर का निरीक्षण किया वह एक ब्लैक लिस्टेड इनोवा कार थी।
विज्ञापन


वह परिवहन विभाग के रिकार्ड में न सिर्फ ब्लैक लिस्टेड है बल्कि मई 2017 के बाद का उसका टैक्स भी नहीं जमा है। निलंबित एटीआरओ आरएस यादव के जेल जाने के बाद से इस गाड़ी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया था।
विज्ञापन


निरीक्षण से लेकर समीक्षा बैठक तक लापरवाहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश देने वाले नगर विकास मंत्री खुद अपने ही विभाग की बेपरवाही के घेरे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार दोपहर बनारस पहुंचे थे। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल से लेकर पूरा अमला उनके स्वागत में मौजूद था। मंत्री को यहां यूपी 65 ईटी-5152 नंबर की इनोवा क्रिस्टा उपलब्ध कराई गई।

ये टैक्सी नंबर (व्यावसायिक वाहन) की गाड़ी है, जिस पर पीले रंग की नंबर प्लेट होनी चाहिए। यातायात नियमों के विरुद्ध गाड़ी पर सफेद-काले रंग की नंबर प्लेट लगाई गई थी। गाड़ी के नंबर की जांच करने पर पता चला कि गाड़ी परिवहन विभाग के रिकार्ड में ब्लैकलिस्टेड है।

यह गाड़ी किसी राजनारायण यादव के नाम से दर्ज है। इसका टैक्स भी 31 मई 2017 के बाद का जमा नहीं किया गया है। इसी गाड़ी से भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल भेजे गए निलंबित एआरटीओ आरएस यादव वाहनों की चेकिंग करते थे। उसके जेल जाने के बाद से इस गाड़ी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है।

परिवहन विभाग के मुताबिक किसी वाहन को ब्लैकलिस्टेड कर दिए जाने के बाद उसकी खरीद-बिक्री या फिर टैक्स जमा करने के पूर्व परिवहन अधिकारियों की एनओसी लेनी पड़ती है। किन परिस्थितियों में यह कार नगर विकास मंत्री को उपलब्ध कराई गई, इसे लेकर जिला प्रशासन से नगर निगम तक के अधिकारी कटघरे में हैं। 

Minister suresh khanna visit varanasi by blacklisted car
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : File Photo
प्रदेश के नगर विकास मंत्री और जिले के प्रभारी सुरेश खन्ना को शहर में आने-जाने के लिए ब्लैक लिस्टेड इनोवा गाड़ी उपलब्ध कराने का मामला अधिकारियों के गले की फांस बन गया है। अब इस मामले की जांच के बहाने विभागीय अधिकारियों को बचाने की कोशिश शुरू हो गई है।

पता चला है कि मेयर और नगर आयुक्त भी ट्रेवल एजेंसी की गाड़ियों से चलते हैं और प्राय: इनके बारे में कोई जांच-पड़ताल नहीं की जाती है, क्योंकि नगर निगम के कुछ अफसरों की गाड़ियां भी यहां किराए पर लगी हुई हैं।

सीधे-सीधे लापरवाही सामने आने के बावजूद नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि जिस ट्रेवल एजेंसी से गाड़ी मंगाई गई थी, उसके संचालक से जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही वाहन के संबंध में परिवहन विभाग से भी जानकारी मांगी जाएगी।

यह भी कहा, अगर जांच में गाड़ी ब्लैक लिस्टेड पाई गई तो संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई होगी। खन्ना को उपलब्ध कराई गई इनोवा का मई के बाद से टैक्स जमा नहीं किया गया है। इस गाड़ी से कभी चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव चलते थे।

यादव की गिरफ्तारी के बाद उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। यह जानकारी सभी को थी पर किसी जांच-पड़ताल से बचने के लिए इसे प्रभारी मंत्री के लिए बुला लिया गया।  सूत्रों की मानें तो मंत्री को वाहन उपलब्ध कराने के लिए पीसीएफ प्लाजा स्थित एक ट्रेवल एजेंसी से कहा गया था।

नगर निगम और एडीएम प्रोटोकाल कार्यालय की ओर से इसी एजेंसी के जरिए वाहन लिए जाते हैं। एजेंसी संचालक अजय सिंह का कहना है कि उनके यहां कई लोग अपने वाहन चलवाते हैं। अमूमन वाहन का रजिस्ट्रेशन पेपर, परमिट, बीमा, फिटनेस और चालक का डीएल चेक किया जाता है।

अगर गाड़ी का टैक्स नहीं जमा है तो वाहन मलिक जुर्माने के साथ उसे बाद में जमा कर सकता है। वाहन ब्लैक लिस्टेड है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। जानकारी की जा रही है कि यह गाड़ी अब तक किन-किन और मंत्रियों के लिए मंगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed