फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister's convoy stopped, businessman complain police harresment

बाल विकास एंव पुष्टाहार मंत्री

Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Minister's convoy stopped, businessman complain police harresment
राजकीय संप्रेषण और राजकीय बाल गृह का सोमवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचीं बाल विकास मंत्री स्वाती सिंह से व्यापारियों ने पुलिस द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की। निरीक्षण खत्म कर जैसी ही मंत्री अपने कार में सवार हुईं इलाके के व्यापारियों ने उनका काफिला रोक लिया। शिकायत में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कस्बा इंचार्ज जितेंद्र गुप्ता ने दुकानें बंद करवाने के दौरान शास्त्री चौक स्थित लस्सी दुकानदार पिंकू की पिटाई की। साथ ही कइयों के साथ बदसलूकी भी की। पिंकू ने पुलिस कर्मियों से कहा था कि किले के पास की अन्य लस्सी की दुकानों को भी बंद करवाइए। इसी बात पर पुलिसकर्मियों ने पिंकू की पिटाई कर दी और थाने भी भिजवा दिया। इससे नाराज क्षेत्रीय व्यापारी उसी समय नगर में मौजूद महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह से शिकायत करने पहुंच गए। वहीं, मंत्री ने सुरक्षा में लगे पुलिस के उच्चाधिकारियों को मामले का संज्ञान लेने और व्यापारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस बंद करा रही थी दुकानें, विधायक काट रहे थे फीता
दरअसल, पुलिस के दोहरे रवैये से व्यापारियों में भारी नाराजगी रही। एक तरफ पुलिस डंडे के बल पर दुकानों को बंद करा रही थी। दूसरी ओर कैंट विधायक एक दुकान का उद्घाटन कर रहे थे। व्यापारियों ने कैंट विधायक के समक्ष भी अपनी नाराजगी जताई। विधायक ने व्यापारियों को स्पष्ट किया कि दुकानें बंद करने का कोई आदेश नहीं है। इस बाबत एसीपी कोतवाली प्रवीण सिंह से बात भी की।
विज्ञापन

बच्चे ने बनाया फ्रेंडशिप बैंड, मंत्री को किया गया भेंट
स्वाती सिंह ने निरीक्षण के दौरान बच्चों की सुविधाओं का जायजा लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए कुछ क्राफ्ट को देख सराहा। इस दौरान उन्हें एक बच्चे की ओर से बनाया गया फ्रेंडशिप बैंड भी भेंट किया गया। कुछ खामियों पर गृह अधीक्षक को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने माताओं को अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित
वाराणसी। राज्यमंत्री स्वाति सिंह सोमवार को दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धा आश्रम में रहने वाली माताओं से मुलाकात की। मंत्री के स्वागत के लिए माताओं ने मंगल गीत के साथ तिलक लगाने के बाद पुष्प वर्षा की। मंत्री ने माताओं को शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं, आधे घंटे तक रहने के दौरान सभी सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धा आश्रम में 18 माताएं रहती हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वृद्धा आश्रम के अधीक्षक देवी शरण सिंह को व्यवस्थाओं में और सुधार लाने को निर्देशित किया। हालांकि, निरीक्षण में मंत्री संतुष्ट रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed