फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State for Health Sp singh baghel Visit emergency of BHU Hospital

Varanasi: बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री, मरीजों से जानी सुविधाओं की हकीकत

Sat, 08 Jul 2023 09:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jul 2023 09:32 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल शनिवार को बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे।  मंत्री ने इमरजेंसी, ओपीडी के साथ ही इसके वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर जांच और इलाज के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
Minister of State for Health Sp singh baghel Visit emergency of BHU Hospital
बीएचयू अस्पताल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में कार्डियोलॉजी विभाग के खाली बेडों पर मरीज भर्ती न किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) के निदेशक प्रो एसके सिंह से जवाब मांगा। इस पर निदेशक ने कहा कि इन बेडों पर दूसरे विभाग के मरीजों को भर्ती किया जाता है। कार्डियोलॉजी में बेड बढ़ाने के लिए जल्द ही पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने शनिवार को बीएचयू अस्पताल का निरीक्षण किया और आईएमएस की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इमरजेंसी में मरीज व उनके तीमारदारों से बात भी की। ओपीडी में गए। वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल जाना। अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड रखने, मरीजों के परिजनों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


इसी बीच कार्डियोलॉजी में इलाज में हीलाहवाली का मामला सामने आया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने पूछा कि कार्डियोलॉजी में किस तरह की दिक्कत आ रही है। बेड खाली क्यों पड़े हैं? हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अपना बचाव किया और कहा कि बेड खाली नहीं रहते हैं। बेडों पर दूसरे विभाग के मरीज भर्ती किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, विभागाध्यक्ष डॉ ओमशंकर ने यही मामला गत शुक्रवार को उठाया था। उनका आरोप था कि डेढ़ वर्ष से 41 बेड खाली पड़े हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी अवधि में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में कार्डियोलॉजी विभाग से करीब 21 हजार मरीज वापस किए गए हैं। इस दौरान कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय आदि लोग मौजूद रहे।

निरीक्षण की जानकारी पहले, व्यवस्था चाक-चौबंद

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के अस्पताल आने की सूचना पहले ही मिल गई थी, इसलिए सारी व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। इमरजेंसी की सफाई कराई गई। स्ट्रेचर पर चादर बिछाए गए। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सजग हो गए। कोई मरीज आता तो कई स्टाफ सहयोग में लग गए। निरीक्षण के दौरान आईएमएस निदेशक प्रो.एसके सिंह, डिप्टी एमएस डॉ. अंकुर मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed