फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State also visited Devraha Baba

Varanasi News: देवरहा बाबा का राज्यमंत्री ने भी किया दर्शन

Wed, 03 Jul 2024 05:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Minister of State also visited Devraha Baba
सिद्ध योगी देवरहा बाबा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को अनुयायियों सहित साधु-संतों ने श्रद्धाभाव से पूजन अर्चन किया। अस्सी घाट स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर स्थित देवरहा बाबा आश्रम में उनकी प्रतिमा पर विभिन्न जिलों से 600 से अधिक आए अनुयायियों के साथ राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नवाह्न पारायण का समापन हुआ।
विज्ञापन

देवरहा बाबा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आश्रम में नौ विवसीय नवाह्न पारायण चल रहा था। प्रतिदिन वृंदावन और अयोध्या के 21 और काशी के 20 संतों ने पारायण किया। मंगलवार को भी पारायण के बाद इसका समापन हुआ। आश्रम के प्रमुख महंत राम अभिलाश दास महाराज के सानिध्य में रामदास ने सुबह देवरहा बाबा की प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक कर पीत वस्त्र धारण कराकर फूलों से शृंगार हुआ। इसके बाद साधु संतों ने दर्शन-पूजन किया। शाम को प्रवचन व भजन कीर्तन हुआ। संतोष दास सतुआ बाबा, बालकदास महाराज, अखंडदास, जयपुर के योगीराज, बीएचयू के प्रो. धनंजय पांडेय, डॉ. श्रवण दास, लक्ष्मीकांत आदि ने दर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed