{"_id":"5b929109867a557f5742d02e","slug":"minister-gave-suspension-order-to-cms-in-women-hospital-at-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः जिला महिला अस्पताल के सीएमएस को निलंबित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः जिला महिला अस्पताल के सीएमएस को निलंबित करने का निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में जिला महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर रुपये लेने की शिकायत पर वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को सीएमएस डॉ. मानिक चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश डीएम को दिया। उन्होंने दोषी डॉक्टर और नर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
जिले के प्रभारी मंत्री दोपहर करीब एक बजे अस्पताल पहुंचे। गेट से घुसते ही गंदगी मिलने पर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। जनरल वार्ड और सर्जिकल वार्ड में बेडों पर चादर नहीं मिली। जच्चा-बच्चा वार्ड में बकरी घूमती मिली।
सविता पत्नी उमेश निवासी अमोई कला, हलिया और मालती पत्नी श्रवण निवासी ड्रमंडगंज ने बताया कि प्रसव के लिए उनसे दो हजार रुपये लिए गए। दवाएं भी नहीं दी जा रही हैं। कई महिलाओं के परिजनों ने मंत्री को बताया कि प्रसव के नाम पर एक से तीन हजार रुपये लिए गए हैं। पट्टी बदलने से लेकर सुई लगाने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम अनुराग पटेल का कहना है कि जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था और सीएमएस के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट विभागीय मंत्री को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।