वाराणसी : मंत्री आशुतोष टंडन बोले - पहले कभी नहीं लागू हुई थी इतनी योजनाएं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
नगर विकास मंत्री ने चोलापुर सीएचसी और ब्लॉक का निरीक्षण किया। वहां कोविड वार्ड और आक्सीजन प्लांट को देखा। सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि वर्तमान योगी सरकार में जितनी योजनाएं लागू की गई हैं उतनी पहले कभी नहीं लागू हुई थी। सरकार ने महिलाओं के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सभी पंचायतों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत होगी। जहां महिलाओं की हर प्रकार की सहायता की जाएगी। मिशन शक्ति के तहत कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर विकास मंत्री ने फेज वन और टू में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 79 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके तहत राजस्व विभाग की 2, पुलिस विभाग की 10, बाल विकास पुष्टाहार की 10, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 5, शहरीय आवास आजीविका मिशन की 5, स्वास्थ्य विभाग की 10, माध्यमिक शिक्षा की 5 अध्यापिका व 5 छात्रा सहित 10, बेसिक शिक्षा की 5 अध्यापिका व 5 छात्रा सहित 10, उद्योग विभाग की 5, महिला कल्याण की 9 एवं स्वयंसेवी संगठन की 3 सहित कुल 79 महिला कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगर विकास मंत्री ने चोलापुर सीएचसी और ब्लॉक का निरीक्षण किया। वहां कोविड वार्ड और आक्सीजन प्लांट को देखा। सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। उन्होंने पांच महिलाओं पूजा, किरन, पिंकी, नीतू व जया की गोद भराई कराई एवं उन्हें फलों की टोकरी भेंट की। नवजात शिशुओं आर्यन, अनन्या, आर्यन, यशवेन को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। छोटे बच्चों प्रांजल, प्रशा, प्रियांशी, वैभव, निशांत को पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की।
मंत्री के पूछने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चोलापुर ब्लाक में लगभग 47 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इस ब्लॉक में औसतन 500 लोगों का वैक्सीनेशन प्रतिदिन हो रहा है। 1235 चाइल्ड मेडिकल किट रिजर्व में उपलब्ध हैं। इस अवसर पर मंत्री ने पर्यावरण का संदेश देते हुए आम के पौधे का रोपण किया। ब्लॉक परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक आहार, बच्चों के खिलौने, महिला समूह के उत्पादों के स्टॉल, उद्यान व कृषि आदि के स्टालों की प्रदर्शनी को मंत्री ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर देखा और उनसे बातचीत की।