फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister AK Sharma took dig at PDA saying opposition is dividing people into castes based alphabet

UP: काशी में मंत्री एके शर्मा का PDA पर तंज, बोले- अक्षर के आधार पर लोगों को जातियों में बांट रहा विपक्ष

Sat, 25 Oct 2025 12:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 12:18 PM IST
सार

UP Politics News: नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने महापर्व छठ को लेकर बिजली और सफाई व्यवस्था को मुकम्मल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी सियासी हमला बोला। कहा कि विपक्ष जातिगत राजनीति कर रहा है।

विज्ञापन
Minister AK Sharma took dig at PDA saying opposition is dividing people into castes based alphabet
सर्किट हॉउस मे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अक्षरों (पीडीए)  के आधार पर लोगों को जातियों में बांट रही हैं, लेकिन सरकार रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से एकता का संदेश देते हुए उनका जवाब भी दे रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए ही सरकार की ओर से इस तरह के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भी इसी उद्देश्य हर साल मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि 31 अक्टूबर को जिला, महानगर के साथ विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, स्कूल, कॉलेज में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र और उनके एकता के संदेशों से परिचित कराया जाएगा।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से होने वाले इस आयोजन को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारी चल रही हैं। साथ ही अलग-अलग कमेटियों का विघटन किया जा चुका है जिससे अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

घाटों पर नहीं होगी कोई परेशानी, समय से पूरी होगी तैयारी 
नगर विकास मंत्री ने कहा कि छठ पर्व को लेकर घाटों पर जोर से तैयारी चल रही हैं। व्रत रखने वाली महिलाओं को आगे देने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए सभी अधिकारियों को भी समय से हर तरीके की तैयारी पूरी कर लेने को कहा गया है। एक शर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर से घाटों की साफ-सफाई के साथ ही अन्य जो भी सुविधा है, वह मुहैया कराई जाएगी। बिजली निगम के अधिकारियों को भी यहां बिना किसी बाधा के आपूर्ति मिलती रहे, इसके लिए मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed