फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister AK Sharma said survey of 82 wards of varanasi for sewer and DPR sent to government

Varanasi: सीवर के लिए शहर के 82 वार्डों का सर्वे कर शासन को भेजें DPR, मंत्री एके शर्मा ने बैठक में कही ये बात

Mon, 17 Mar 2025 01:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Mar 2025 01:30 PM IST
सार

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी के सूजाबाद एसटीपी और रमना एसटीपी की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीवर के लिए शहर के 82 वार्डों का सर्वे कर डीपीआर शासन को भेजें। 

विज्ञापन
Minister AK Sharma said survey of 82 wards of varanasi for sewer and DPR sent to government
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करते नगर विकास मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने 18 वार्डों में सीवर का कार्य किए जाने के बारे में किए गए सर्वे रिपोर्ट के प्रगति के बारे में जल निगम से जानकारी मांगी। जल निगम के अभियंता ने बताया कि 18 वार्डों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कि शेष सभी 82 वार्डों का सर्वे कर डीपीआर शासन को भेजा जाए, जिससे बचे वार्डों में भी सीवर लाइन डाले जाने का कार्य कराया जा सके। जल निगम को यह भी निर्देश दिया कि सीवर लाइन डालने का काम समय से हो। सफाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें। समन्वय स्थापित करते हुए कूड़े का उठान कराएं। 

विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण तरीके से नाले की सफाई कराएं। गंगा में गिरने वाले ड्रेन को बंद करने के विषय पर जल निगम की ओर से सूजाबाद एसटीपी और रमना एसटीपी की प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। महाप्रबंधक जलकल से गर्मी में पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी मांगी। महाप्रबंधक जलकल ने बताया कि पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से की जाएगी। 

मंत्री ने महाकुंभ 2025 में लगे वाटर एटीएम को वाराणसी में स्थापित करने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, राजीव कुमार राय, विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार चौधरी, महाप्रबंधक जलकर अनूप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed