फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mini Punjab was transformed into the birthplace of Sant Ravidas, Sirgovardhanpur

मिनी पंजाब में तब्दील हो गया संत रविदास का जन्म स्थल सीरगोवर्धनपुर

Thu, 06 Feb 2020 10:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 06 Feb 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Mini Punjab was transformed into the birthplace of Sant Ravidas, Sirgovardhanpur
मंदिर जाते रैदासी - फोटो : amar ujala

संत रविदास का जन्म स्थल सीरगोवर्धनपुर मिनी पंजाब में तब्दील हो गया है। नौ फरवरी को संत के जन्मोत्सव के लिए रैदासियों की संगत और जत्थों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। लंगर में सेवादार लगे हुए हैं तो कहीं इमली के पेड़ के नीचे रैदासियों ने धूनी रमा ली है। भजन, कीर्तन, संत रविदास के दोहों और रंगीन रोशनी से इलाके की रौनक देखते ही बन रही है।

विज्ञापन

 

संत निरंजन दास की अगुवाई में शुक्रवार को रैदासियों का जत्था उमड़ेगा। देश के साथ ही विदेशों से भी रैदासी गुरु के दर पर शीश नवाने पहुंच रहे हैं। शाम ढलते ही सीर का नजारा हर किसी को आकर्षित कर रहा है। गुरु के दर पर शीश नवाने वालों की भी लंबी कतारें लगी हैं। मेला क्षेत्र की दुकानें देर रात तक गुलजार हो रही हैं। संत रविदास विद्यालय में मालवा कमेटी का लंगर शनिवार से शुरू हो जाएगा। रविवार को नगवा स्थित संत रविदास पार्क में दीपदान और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

आज आएंगे संत निरंजन दास

जालंधर से संत निरंजन दास के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार को काशी पहुंचेंगे। भक्तों को मंदिर लाने के लिए दर्जनों बसें और करीब 50 से ज्यादा चार पहिया वाहन लगाए गए हैं। संत निरंजन दास के लिए विशेष गाड़ी की व्यवस्था रहेगी जो जेड श्रेणी सुरक्षा में रविदास मंदिर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन पर 25 लाख का खर्च

बेगमपुरा ट्रेन हफ्ते भर रैदासियों के नाम रहती है। ट्रस्टी केएल सरोआ बताते हैं कि ट्रेन पर 25 लाख रुपये से ज्यादा खर्च आता है। रैदासी भक्तों ने पंजाब से अपने गुरु की जन्मस्थली पर स्पेशल ट्रेन चलाने का सपना देखा था जो साकार हुआ। इस ट्रेन का नाम भी संत रविदास के सपनों का शहर बेगमपुरा के नाम पर ही रखा गया।

 

Mini Punjab was transformed into the birthplace of Sant Ravidas, Sirgovardhanpur
रविदास मंदिर का स्वर्ण शिखर - फोटो : amar ujala

दुकानदारों और ग्रामीणों को रहता है इंतजार

संत रविदास जयंती का इंतजार केवल रैदासियों को ही नहीं यहां के स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों को भी रहता है। कारण यह है कि सप्ताह भर का यह उत्सव यहां के लोगों को मनमाना और मुंहमांगा किराया दे जाता है। गांव के विनोद प्रकाश ने बताया कि जिस कमरे का किराया दो से तीन हजार रुपये महीना होता है वहीं जयंती पर एक दिन के तीन से छह हजार रुपये मिल जाते हैैं।

खुला अस्थायी थाना, सुरक्षा की कमान संभालेंगे तीन डिप्टी एसपी

मेला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अस्थायी थाना खोल दिया गया। तीन डिप्टी एसपी के नेतृत्व में 350 से ज्यादा पुलिस और पीएसी के जवान शुक्रवार सुबह से 10 फरवरी शाम तक सीरगोवर्धनपुर में तैनात रहेंगे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन डीएसपी के नेतृत्व में छह थानेदार और आठ चौकी इंचार्ज सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। 200 महिला व पुरुष कांस्टेबल, 25 दरोगा और दो कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। 50 महिला और पुरुष कांस्टेबल सादे कपड़ों में माहौल क्षेत्र पर नजर रखेंगे। दमकल की दो गाडि़यां चौबीसों घंटे खड़ी रहेंगी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड निरंतर जांच करेंगे।

नौ फरवरी को वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध

रविदास जयंती पर नौ फरवरी को सीरगोवर्धनपुर में शहर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में झांकियां आती हैं। इसके मद्देनजर नौ फरवरी को लंका से डाफी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसी तरह लौटूबीर पुलिया की ओर से भी वाहन सीरगोवर्धनुपर की ओर नहीं आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed