फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Milk offered photograph of Rahul Gandhi holding gadasa and Constitution of india workers performed Ganga Puja

UP: परशुराम से राहुल गांधी की तुलना, एक हाथ में गड़ासा, दूसरे में संविधान लिए फोटो पर दुग्धाभिषेक; गंगा पूजा

Fri, 19 Jun 2026 10:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 19 Jun 2026 10:01 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर उन्हें भगवान परशुराम के प्रतीकात्मक स्वरूप में दर्शाते हुए तस्वीर का दूध से अभिषेक किया। गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीर्घायु की कामना की गई। कांग्रेस नेताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया।

विज्ञापन
Milk offered photograph of Rahul Gandhi holding gadasa and Constitution of india workers performed Ganga Puja
राहुल गांधी का दिखाया अनोखा स्वरूप। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन बुधवार को वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में दर्शाते हुए उनकी तस्वीर का दूध से अभिषेक कराया। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

विज्ञापन


यह आयोजन गंगा तट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदर्शित तस्वीर में राहुल गांधी को एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की प्रति लिए हुए दिखाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में राहुल गांधी का जन्मदिन विशेष रूप से मनाया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम को भारतीय परंपरा में अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की रक्षा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसी प्रतीकात्मक सोच के तहत राहुल गांधी की तस्वीर को परशुराम स्वरूप में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने दावा किया कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे गंभीर हैं तथा विपक्ष इन मुद्दों को लगातार उठाता रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की। साथ ही आगामी समय में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया गया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बनाने की कोशिशों के बीच कांग्रेस इस तरह के प्रतीकात्मक आयोजनों के माध्यम से अपना राजनीतिक संदेश देने का प्रयास कर रही है। हालांकि इसे लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों और लोगों की अपनी-अपनी राय है। कार्यक्रम में अनुरेश सिंह, आशुतोष सिंह, अधिवक्ता दीपक उपाध्याय, अधिवक्ता अखिलेश सिंह, अजहर खान, सुनील मिश्रा, मोहन यादव समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed