फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Middle aged man dies after falling into open manhole in varanasi nearby people could not save,

Varanasi: खुले मैनहोल में गिरकर अधेड़ की मौत, बाहर निकालने से पहले ही छूट गए थे प्राण, जनता में आक्रोश

Mon, 09 Oct 2023 09:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 09:15 PM IST
सार

वाराणसी के लहरतारा-बौलिया मार्ग पर भिटारी मोड़ के पास सोमवार शाम एक अधेड़ खुले मैनहोल में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Middle aged man dies after falling into open manhole in varanasi nearby people could not save,
मैनहोल में गिरे अधेड़ को बाहर निकालने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जिम्मदारों की लापरवाही की कीमत एक अधेड़ को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लहरतारा-बौलिया में खुले मैनहोल में गिरकर उसकी मौत हुई। इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम व सिक्स लेन सड़क की कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


लहरतारा-बौलिया मार्ग को सिक्सलेन बनाया जा रहा है। बीते माह कार्यदाई संस्था के द्वारा कार्य करते वक्त भिटारी मोड़ के पास नाले का चैंबर टूट गया था। मैनहोल का ढक्कन गायब हो गया था। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे थे। सोमवार शाम एक अधेड़ उसी खुले मैनहोल में गिर गया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उसे बाहर निकालने की कोशिश हुई।
विज्ञापन


चंदन नमक युवक ने साहस दिखाते हुए कुछ क्षेत्रीय लोगों के साथ जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाला। हालांकि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए सिक्स लेन सड़क की कार्यदाई संस्था, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को ठहराते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मंडुवाडीह विमल मिश्रा ने लोगों को शांत कराया। बताया कि यदि जनता द्वारा तहरीर मिलेगी तो संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के जेई जितेंद्र सिंह को फोन करके खुले ढक्कन को तत्काल ढकवाने को कहा।  खतरे का संकेत प्रदर्शित करने के लिए डंडे में लाल झंडा लगाकर खुले चैंबर में डाल दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed