फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mid Day Meal Principal in charge of council school suspended on charges of scam and misbehavior

मिड डे मील: घोटाला, दुर्व्यवहार के आरोप में परिषदीय विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित; ऐसे खुली थी पोल

Wed, 06 Aug 2025 12:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 12:14 PM IST
सार

कंपोजिट विद्यालय महेशपुर की प्रधानाचार्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर शैल कुमारी दोषी पाई गईं। इसके पहले खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र, और खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
Mid Day Meal Principal in charge of council school suspended on charges of scam and misbehavior
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महेशपुर की प्रधानाचार्य शैल कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर मिड-डे-मील में गड़बड़ी, शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार और अन्य अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। यह कार्रवाई दो सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें शैल कुमारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।

विज्ञापन


निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें काशी विद्यापीठ के ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है। शिक्षिकाओं और अभिभावकों  की शिकायतों में मिड-डे-मील में छात्रों की उपस्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने, खाने की गुणवत्ता खराब होने, शिक्षण कार्य न करने और विद्यालय की संपत्ति बेचने जैसे आरोप शामिल थे। 
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र, और खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव की एक जांच समिति ने 10 मई को विद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि मिड-डे-मील रजिस्टर में दर्ज छात्रों की संख्या और वास्तविक रूप से उपस्थित छात्रों की संख्या में बड़ा अंतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में मिली थी कमी
जांच में पाया गया कि रजिस्टर में प्राथमिक संवर्ग में 68 और उच्च प्राथमिक संवर्ग में 73 बच्चों की उपस्थिति अधिक दर्ज की गई थी। इससे एक ही दिन में 1,099 रुपये के कंवर्जन कॉस्ट का गलत भुगतान और 17 किलो खाद्यान्न का गलत उपयोग किया गया। 

342 छात्रों की कुल संख्या होने के बावजूद, केवल 12 किलो चावल और उसके अनुपात में सब्जियां इस्तेमाल की गईं, जो निर्धारित मात्रा से कम था। रिपोर्ट में विद्यालय से 20-25 ट्री गार्ड, 7 साइकिल और हैंडपंप के पाइप गायब पाए गए। 

प्रभार के लिए विवाद
जांच में यह भी सामने आया कि प्रधानाध्यापक का प्रभार वरिष्ठता क्रम में छठीं पायदान पर आने वाली शैल कुमारी को दिया गया था, जबकि दो वरिष्ठ शिक्षिकाओं के इन्कार के बाद तीसरे स्थान पर मौजूद शीला यादव इस पद के लिए तैयार थीं। शैल कुमारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के आदेश के बावजूद शीला यादव को प्रभार नहीं सौंपा। 

जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में शैल कुमारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका कार्य और व्यवहार शिक्षक आचरण नियमावली और कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ है। इन निष्कर्षों के आधार पर, शैल कुमारी को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ को जांच अधिकारी सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed