फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Microvascular operative Maxillo facial surgery will remove tumor in Lower jaw bhu hospital varanasi

युवती के पास नहीं था निचला जबड़ा, उसी के शरीर की हड्डी से बनाया

Sun, 08 Sep 2019 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Sep 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Microvascular operative Maxillo facial surgery will remove tumor in Lower jaw bhu hospital varanasi
ऑपरेशन के बाद डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

अगर किसी के जबड़े में ट्यूमर या कैंसर है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इलाज के दौरान जहां जबड़ा और दांत निकाल लेने से उसे सेट करने में समय लगता था, वहीं अब मैक्सिलोफेशियल सर्जरी से इसका बेहतर इलाज हो रहा है।

विज्ञापन


इसमें न केवल जबड़ा लग जाएगा बल्कि दांत भी पहले की तरह सेट हो जाएगा। बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय में शनिवार को ऑपरेटिव वर्कशॉप में जबड़े में ट्यूमर से पीड़ित एक युवती का सफल ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन


संकाय में माइक्रो वैस्कुलर ऑपरेटिव वर्कशॉप में चेन्नई के सर्जन प्रो एम सेंथिल नाथ ने जिस युवती का ऑपरेशन किया, उसके निचले जबड़े और दांतों को एक साल पहले ट्यूमर की वजह से निकालना पड़ा था। इस दौरान युवती के शरीर से हड्डी लेकर उसका जबड़ा बनाया और सफल ऑपरेशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से उसके चेहरे की बनावट भी ठीक नहीं लग रही थी। प्रो नरेश शर्मा और डॉ प्रीति तिवारी की देखरेख में चले कार्यशाला में प्रो सेंथिल ने बताया कि मैक्सिलोफेशियल सर्जरी से एक दिन में ही बेहतर इलाज हो सकता है।

ऑपरेशन के बाद युवती के सभी दांत वापस लगाए जा सकेंगे और चेहरे की रौनक भी लौट आएगी। बीएचयू रेक्टर प्रो वीके शुक्ला ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं से युवा चिकित्सकों को नई-नई विधियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

दंत चिकित्सा संकाय प्रमुख प्रो नीलम मित्तल ने भी इसे उपयोगी बताया। डॉ प्रीति ने बताया कि आने वाले दिनों में इस ऑपरेशन से लोगों का चेहरा भी बदला जा सकेगा। कार्यक्रम में प्रो एसके माथुर, अखिलेश सिंह, डॉ रिचिक त्रिपाठी, डॉ.एसके माथुर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed