फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Michaung Cyclonic news Effect of Cyclonic Storm Michong visible drizzle increased cold in Kashi

Michaung Cyclonic: चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, काशी में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड; अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 06 Dec 2023 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Dec 2023 09:34 AM IST
सार

Michaung Cyclonic: चक्रवाती तूफान मिचौंग का वाराणसी में असर दिखाई दिया। बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में 2.3 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि दो दिन तक बारिश की संभावना बनी है।

विज्ञापन
Michaung Cyclonic news Effect of Cyclonic Storm Michong visible drizzle increased cold in Kashi
चक्रवाती तूफान मिचौंग। - फोटो : एएनआई

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर काशी में भी दिखने लगा है। मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ ही हवाएं भी चलीं। इससे ठंड बढ़ गई है। तेजी से बदले मौसम के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह कोहरा तो नहीं दिखा लेकिन धूप भी नहीं हुई। दोपहर में मलदहिया, कबीरचौरा, लंका सहित कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद शाम को तो ठंड बढ़ गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बदले मौसम की वजह से अधिकतम तापमान भी औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 23.7 रिकार्ड किया गया, जो कि रविवार को 26.0 रहा। न्यूनतम तापमान भी 18 से कम होकर 17.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि चक्रवाती तूफान का असर दो दिन कि वाराणसी और आसपास के इलाकों में रहेगा। बादल छाए रहने के साथ ही तापमान में भी गिरावट रहेगी।
 

तापमान में उतार चढ़ाव

तारीख अधिकतम न्यूनतम
5 दिसंबर 26.0 18.0
4 दिसंबर 30.4 16.0
3 दिसंबर 28.2 17.2
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed