फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MGKVP Admission 2024 Last chance to deposit fees for admission in 23 courses in Kashi Vidyapeeth

MGKVP Admission: काशी विद्यापीठ में 23 कोर्स में एडमिशन के लिए फीस जमा करने का आखिरी मौका, जल्द निपटा लें काम

Thu, 03 Oct 2024 03:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Oct 2024 03:15 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। आज फीस जमा नहीं की तो 23 कोर्स में एडमिशन नहीं मिलेगा। वहीं ग्रेजुएशन के सात कोर्स की चार और पांच अक्तूबर को काउंसिलिंग होगी। 

विज्ञापन
MGKVP Admission 2024 Last chance to deposit fees for admission in 23 courses in Kashi Vidyapeeth
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नॉन एंट्रेस वाले 23 पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग पूरी हो गई है। आज इनकी फीस जमा करने की अंतिम तारीख है। यदि आज फीस जमा नहीं की गई तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा। फीस जमा करने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। वहीं, सात अन्य पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग चार और पांच अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


नॉन एंट्रेस वाले 23 पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग के पहले राउंड में शामिल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों का नाम विद्यापीठ की काउंसिलिंग सूची में शामिल है, उन्हें फीस जमा करने के बाद काशी विद्यापीठ की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। वहां से प्रवेश अनुमति पत्र और फीस रसीद डाउनलोड कर सप्ताह भर के भीतर विभाग और फैकल्टी में जमा करनी होगी।

विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में आज तक जमा होगी फीस

रिमोट सेंसिंग में पीजी डिप्लोमा, ह्यूमन रिसोर्स में पीजी डिप्लोमा, फैशन डिजाइनिंग में पीजी डिप्लोमा, रशियन लैंग्वैज में डिप्लोमा, एमटीटीएम, एम-लिब, एमएफए, ड्रामा में स्नातकोत्तर, स्टैटस्टिक्स में एमए और एमएससी, स्कल्पचर में एमएफए, एमए-योगा, एमए-उर्दू, एमए-संस्कृत, एमए-फिलॉसफी, एमए- मासकॉम, एमए- जनॅलिज्म, एमए-आईआरपीएम, एमए-हिस्ट्री और आर्कियोलॉजी, एमए-हिंदी, एमए गांधियन थॉट्स, एमए-इंग्लिश, एमए-अर्थशास्त्र।

इन पाठ्यक्रमों के दाखिले के लिए चार और पांच अक्तूबर को काउंसिलिंग

बीसीए, बीए, बीकॉम, बी-म्यूज, बी-एफए, बीएससी-एजी, कर्मकांड डिप्लोमा, इन सात पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग चार और पांच अक्तूबर को होगी। सुबह 10 बजे तक अभ्यर्थियों को संकाय में सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचना होगा। इन कोर्स में फीस जमा करने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed