{"_id":"5ea3389a8ebc3e906f64a3ba","slug":"meyor-city-news-vns5218566107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान है तो जहान है, लॉकडाउन का पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान है तो जहान है, लॉकडाउन का पालन करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना से बचाव के लिए शहर में चल रही तैयारियों के बाबत महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि जान है तो जहान है। शुक्रवार को अंबालिका पुरी कॉलोनी स्थित आवास में अमर उजाला से हुई बातचीत में महापौर ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
महापौर ने बताया कि नगर निगम गरुड़ एयरोस्पेस चेन्नई की मदद से हवाई मार्ग के जरिए हॉटस्पॉट वाले इलाकों में पहले ड्रोन से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। कमांड कंट्रोल सिस्टम से इसकी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा नाला सफाई और कूड़ा उठान के लिए नगर निगम ने टेंडर किया है। लॉकडाउन में फंसे निराश्रित लोगों के लिए 15 शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है। जहां पर रहने, खाने-पीने, सोने की व्यवस्था रेड क्रॉस सोसाइटी की मदद से की जा रही है। यही नहीं प्रदेश की योगी सरकार एक हजार रुपए उन लोगों के खाते में भेज रही है, जिन्हें मदद नहीं मिल पा रही है। उज्ज्वला के तहत सिलेंडर की धनराशि दी गई है। डब्ल्यूएचओ ने जो नियम बनाए हैं, उनका हम सभी को पालन करना है। सामाजिक दूरी बनाते हुए मास्क का इस्तेमाल करें। बाहर निकलने से बचें। शासन प्रशासन के निर्देश का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।
सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए उठाए ये कदम
हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सफाई कर्मियों की सुरक्षा के सवाल पर महापौर ने कहा कि उन्हें मास्क के साथ सैनिटाइजर, पीपीटी किट दी गई है ताकि उसे पहनकर कूड़ा उठाएं। इसके अलावा दो हैंडवाश की गाड़ी चलाई गई है। यही नहीं जिन सफाई कर्मचारियों को पैसे और राशन की दिक्कत है। वह भी नगर निगम मुहैया करा रहा है। तबीयत खराब होने पर यदि वे गैर हाजिर है तब भी उनका वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रमजान में पहले के तरह ही होगी सफाई
रमजान में नगर निगम की तैयारियों के सवाल पर महापौर ने कहा कि जिस प्रकार पहले रमजान में सफाई व्यवस्था होती थी, उसी प्रकार इस बार भी सफाई व्यवस्था रहेगी। इलाकों में दवा का छिड़काव होगा। नियमित कूड़े का उठान होगा। आम जनता से अपील की कि जनता लॉकडाउन में सहयोग करें। आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें। सामाजिक दूरी का पालन करें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।