{"_id":"5bbcc677867a5528167eb8f9","slug":"metoo-sexual-harassment-allegations-on-writer-varun-grover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: अब आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र और लेखक वरुण ग्रोवर पर यौन शोषण का आरोप, दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#MeToo: अब आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र और लेखक वरुण ग्रोवर पर यौन शोषण का आरोप, दिया ये जवाब
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
कॉमेडियन वरुण ग्रोवर
भारत में यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुआ #मीटू अभियान जोर पकड़ रहा है। अभियान के बाद कई महिलाओं ने मनोरंजन और मीडिया जगत में यौन शोषण और उत्पीड़न से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। पिछले कुछ सालों में यौन शोषण का शिकार बनीं महिलाओं ने अपने कथित गुनहगारों के नाम सार्वजनिक किए तो सोशल मीडिया पर नए नामों की बाढ़ सी आ गई है।
अब इस कड़ी में लेखक, कॉमेडियन वरुण ग्रोवर पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली महिला के अनुसार यह मामला 2001 का एक है जब वरुण आईआईटी बीएचयू में पढ़ाई कर रहे थे। महिला का कहना है कि उस दौरान वरुण ने एक नाटक की रिहर्सल के लिए एक महिला को अलग जगह बुलाकर रिहर्सल करने की आड़ में उसके साथ बदतमीजी और शोषण किया।
उधर वरुण ग्रोवर ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए महिला के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। ग्रोवर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चार पन्नों का बेहद विस्तृत बयान में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने अपने जीवन में किसी भी व्यक्ति को असहज तरह से नहीं छुआ है।

Trending Videos
मैं कभी वहां गया ही नहीं हूं
वरुण ग्रोवर
वरुण ने बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज में केवल दो प्ले लिखे थे, जिसमें से एक का ही निर्देशन उन्होंने किया था। जिस म्यूजिक क्लब में महिला ने कहा है कि मैंने उनका शोषण किया है मैं कभी वहां गया ही नहीं हूं।
बता दें कि तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं का जिक्र किया है। इन मामलों में अभी तक 'क्वीन' के निर्देशक विकास बहल, एक्टर रजत शर्मा, कैलाश खेर, चेतन भगत और आलोकनाथ जैसे अभिनेताओं का नाम आ चुका है।

I completely, totally, categorically deny all the allegations being made. The screenshot in question is untrue, misleading, and defamatory to say the least. Issuing a detailed statement soon.
— वरुण (@varungrover) October 9, 2018