फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Messege of world brotherhood from Theosophical Society 800 delegates of the country will gather

थियोसोफिकल सोसायटी से विश्व बंधुत्व का संदेश: भारतीय शाखा के 131वें सम्मेलन में जुटेंगे देश के 800 प्रतिनिधि

Thu, 27 Oct 2022 05:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 27 Oct 2022 05:52 PM IST
सार

सोसायटी के बैनर तले जहां देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले वक्ता विश्वबंधुत्व पर अपनी बात रखेंगे वहीं इसके तहत चलने वाली शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की यादगार प्रस्तुति भी की जाएगी।

विज्ञापन
Messege of world brotherhood from Theosophical Society 800 delegates of the country will gather
थियोसोफिकल सोसायटी परिसर से देंगे विश्व बंधुत्व का संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमच्छा स्थित 1891 में स्थापित भारतीय शाखा, थियोसाफिकल सोसायटी से विश्व बंधुत्व का संदेश देने की तैयारी चल रही है। सोसायटी की भारतीय

विज्ञापन

शाखा के 131वें तीन दिवसीय सम्मेलन(28 से 30 अक्तूबर) में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 800 प्रतिनिधि जुटेंगे।
सोसायटी के बैनर तले जहां देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले वक्ता विश्वबंधुत्व पर अपनी बात रखेंगे वहीं इसके तहत चलने वाली शिक्षण संस्थानों
के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की यादगार प्रस्तुति भी की जाएगी। सम्मेलन के बारे में प्रदीप महापात्रा का कहना है कि वसुधैव
कुटुम्बकम या विश्व बन्धुत्व अपने साथ प्रेम का संदेश लेकर आता है। आज का विश्व जो अनेक संघर्ष और विवादों से घिरा हुआ है तब विश्व बन्धुत्व को अपनाना और भी आवश्यक हो गया है। जितना ज्यादा लोगों में भाईचारा और प्रेम होगा, उतना ही हमारा विश्व सौहार्र्द और समन्वय से परिपूर्ण होगा। युद्ध का विचार लुप्त हो जायेगा और एक सुन्दर धरा की रचना होगी। सम्मेलन में केरल, कर्नाटक, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, पं. बंगाल, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। 28 अक्तूबर को उदघाटन के बाद 29 अक्तूबर को बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन का संबोधन होगा। इस दौरान सोसायटी भारतीय शाखा अध्यक्ष प्रदीप एच गोहिल, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.पीकृष्णा, डॉ. दीपा पाढ़ि सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed