फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Weather Update varanasi lowest temperature in four years shivering increased at night

Weather Update: वाराणसी में चार साल के न्यूनतम तापमान पर पहुंचा पारा, रात में बढ़ी सिहरन, इस कारण बदला मौसम

Sat, 21 Oct 2023 10:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 21 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

वाराणसी में शुक्रवार को पारा साढ़े चार डिग्री गिरने से न्यूनतम तापमान का पिछले चार साल का रिकॉर्ड टूट गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से रात में हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान में भी और गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update varanasi lowest temperature in four years shivering increased at night
अस्सी घाट पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर वाराणसी में भी धीरे-धीरे दिखने लगा है। शुक्रवार को पारा साढ़े चार डिग्री गिरने से न्यूनतम तापमान का पिछले चार साल का रिकॉर्ड टूट गया। इसके साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है और रात में सिहरन ने बदलाव का संकेत देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले पांच दिन में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे की ओर से बढ़ा है। आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान में भी और गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। गुरुवार रात से ठंड हवाओं के चलते रात से ही मौसम में परिवर्तन होने लगा था। हालांकि दिन में खास असर नहीं पड़ रहा है, कारण अधिकतम तापमान अब भी 32 डिग्री सेल्सियस पर टिका है।
विज्ञापन


16 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.4 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से रात में हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अलनीनो के प्रभाव की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम का यह रुख अगले पांच छह दिन तक बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद है मौसम

मौसम विज्ञानी ने बताया कि सब्जियों की फसल के लिए यह तापमान सबसे फायदेमंद होता है। मौसम में नमी की वजह से अगैती फसलों आलू प्याज व दलहन की बुवाई करने की तैयारी किसान कर सकते हैं। अक्तूबर, नवंबर और फरवरी, मार्च में डेली टेंप्रेचर रेंज (डीटीआर) सर्वाधिक होता है।

20 अक्तूबर का पिछले चार साल का तापमान
वर्ष                    अधिकतम                         न्यूनतम
2023                  33                                  17.4
2022                 34.1                                18
2021                 32.2                                22.6
2020                  35                                  21.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed