फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Memorandum submitted to the Principal Secretary against arbitrary fee hike

Varanasi News: मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ प्रमुख सचिव को सौंपा ज्ञापन

Fri, 14 Apr 2023 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Principal Secretary against arbitrary fee hike
मिला आश्वासन, बढ़ सकता है मानदेय शिक्षकों का कार्यकाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मनमानी फीस बढ़ोत्तरी, शिक्षकों का कार्यकाल और मानदेय बढ़ोत्तरी का मुद्दा प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के सामने उठाया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संस्कृत विश्वविद्यालय इकाई एवं संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति के सदस्यों ने लखनऊ में प्रमुख सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

समिति के सदस्यों ने लखनऊ में डॉ. गोविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम बोबड़े एवं प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार को ज्ञापन दिया। डॉ. गोविंद मिश्र ने बताया कि अधिकारियों से संविदा शिक्षकों के कार्यकाल में बढ़ोत्तरी, मानदेय में वृद्धि के साथ ही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा मनमानी फीस बढ़ोत्तरी और तानाशाही रवैये पर चर्चा हुई। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने आश्वस्त किया कि जब राज्य सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों की फीस समान निर्धारित कर रखी है तो कोई कैसे मनमानी कर सकता है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मानदेय शिक्षकों का कार्यकाल भी आने वाले मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद पुनः दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक पाठक, श्रवण मणि त्रिपाठी, नीरज पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, ओंकार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed