फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meghbaran Singh Hockey: UP Police and NCOE Lucknow in the semi-finals

मेघबरन सिंह हॉकी: यूपी पुलिस और एनसीओई लखनऊ सेमीफाइनल में

Fri, 06 Feb 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Meghbaran Singh Hockey: UP Police and NCOE Lucknow in the semi-finals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। 29वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह-ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मारक हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए पूल मुकाबलों में यूपी पुलिस और एनसीओई लखनऊ ने दमदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
एमबीएसएचएस मैदान पर खेले गए दिन के दोनों मैचों में गोलों की बारिश हुई और दर्शकों को रोमांचक हॉकी देखने को मिली। पहले मुकाबले में यूपी पुलिस ने एनईआर गोरखपुर को 4-2 से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में एनसीओई लखनऊ ने सीआईएसएफ जालंधर को 5-2 से हराकर अंतिम चार में टिकट पक्का कर लिया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे खेले गए पहले मैच में यूपी पुलिस ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान अमित यादव ने 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। सूरज सिंह (23वें मिनट) और अंकित के. प्रजापति (29वें मिनट) के फील्ड गोल से यूपी पुलिस ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनईआर गोरखपुर की ओर से राजन गुप्ता ने 22वें और 39वें मिनट में दो फील्ड गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन 47वें मिनट में सूरज पाल ने पेनल्टी स्ट्रोक पर चौथा गोल दागकर यूपी पुलिस की जीत पर मुहर लगा दी।
दोपहर 2 बजे खेले गए दूसरे मुकाबले में एनसीओई लखनऊ ने सीआईएसएफ जालंधर पर शुरू से दबाव बनाया। लखनऊ की ओर से ललित नेगी ने 11वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दीपक पटेल ने 21वें और 54वें मिनट में दो गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
वहीं मिथलेश यादव (43वें मिनट) और नितिन (49वें मिनट) ने भी फील्ड गोल कर स्कोर को मजबूत किया। सीआईएसएफ के लिए मनोज यादव ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर और 42वें मिनट में फील्ड गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम हार से नहीं बच सकी। इन जीतों के साथ यूपी पुलिस और एनसीओई लखनऊ ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

टूर्नामेंट में अब मुकाबले और भी कड़े होने की उम्मीद है, क्योंकि अंतिम चार में पहुंच चुकी टीमें खिताब की दौड़ में पूरी ताकत झोंकने जा रही हैं। इस अवसर पर स्टेडियम के निदेशक व पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह व अनिकेत सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed