{"_id":"6299a89fe7bcea29a427db9c","slug":"mega-job-fest-organized-in-kashi-vidyapith-varanasi-from-tomorrow-more-than-55-companies-will-provide-employment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Job Alert: काशी विद्यापीठ में मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन कल से, 55 से अधिक कंपनियां युवाओं को उपलब्ध कराएंगी रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Alert: काशी विद्यापीठ में मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन कल से, 55 से अधिक कंपनियां युवाओं को उपलब्ध कराएंगी रोजगार
Fri, 03 Jun 2022 11:52 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:52 AM IST
सार
काशी विद्यापीठ के मेगा जॉब फेस्ट में 55 से अधिक कंपनियां आ रही हैं। इसमें करीब पांच हजार अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
job fair
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन चार और पांच जून को किया जाएगा। इसमें 55 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। आयोजकों को अनुमान है कि इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी प्रो. नवरतन सिंह ने बताया कि चार और पांच जून को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जॉब फेयर लगने जा रहा है। इस मेगा जॉब फेस्ट में करीब 55 से अधिक कंपनियां आ रही हैं। इसमें करीब पांच हजार अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। जॉब फेयर में काशी विद्यापीठ के छात्र निशुल्क भाग ले सकेंगे और बाहर के प्रतिभागी को दो सौ रुपये देकर से पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
जॉब फेयर का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में होगा। टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, सर्विस सेक्टर, कंप्यूटर साइंस, रियल स्टेट, सेल एंड मार्केटिंग, मीडिया हाउस, वाटर इंडस्ट्री, आईटी सॉफ्टवेयर, बैंकिंग, ज्वेलरी, एजुकेशन, ऑन लाइन एजुकेशन जैसी कई सेक्टर की कंपनियां भाग लेंगी।
विज्ञापन