{"_id":"64594761a7a1d77ad40a9774","slug":"meeting-with-registrar-to-conduct-elections-varanasi-news-c-20-vns1013-195161-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चुनाव कराने के लिए रजिस्ट्रार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चुनाव कराने के लिए रजिस्ट्रार से की मुलाकात
विज्ञापन
आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के प्रबंध समिति के चुनाव के लिए सदस्याें ने सहायक निबंधक चिट्स एंड फंड्स से मुलाकात की। सदस्यों ने सहायक निबंधक से मिलकर जल्द चुनाव कराने और मतदाता सूची जारी करने का अनुरोध किया है, वहीं दूसरा पक्ष इस मामले को हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील करने की तैयारी में है।
महापरिषद के सदस्य सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद छह सप्ताह के अंदर चुनाव कराना है। उनका कहना है कि महापरिषद की सदस्यता सूची में किसी तरह का विवाद नहीं है। इसलिए हमने जल्द से जल्द मतदाता सूची का प्रकाशन और आपत्तियां मंगाने का अनुरोध सहायक निबंधक से किया है। सहायक निबंधक ने हमारी बातें सुनीं हैं और हमें आश्वासन दिया है।
प्रबंध समिति के चुनाव हुए निरस्त
आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के प्रबंध समिति के दोनों चुनाव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट ने सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटी को जल्द से जल्द चुनाव कराने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को चुनाव कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का निर्देश भी दिया है। 18 फरवरी 2022 को संरक्षक सभा के पदाधिकारियों व कौंसिल के सदस्यों का चुनाव आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के लहुराबीर स्थित कार्यालय पर हुआ था। वहीं दूसरी तरफ शशिकांत दीक्षित ने आर्य महिला पीजी कॉलेज में समानांतर चुनाव कराकर सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स से अपने पक्ष में आदेश प्राप्त कर लिया था।
विज्ञापन
खाता फ्रीज होने के बाद भी मिल रहा है वेतन
आर्य महिला हितकारिणी परिषद के जनरल सेक्रेटरी डॉ. शशिकांत दीक्षित ने बताया कि 31 मार्च से खाते का संचालन बंद होने के बाद भी किसी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका गया है। अभी तक कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। हम इस मामले में डबल बेंच में अपील करने जा रहे हैं।