फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   meeting

मूल्यपरक शैक्षिक वातावरण बनाने की जरूरत

Sat, 11 Jul 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
meeting
वाराणसी। वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में चल रहे पांच दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह में मूल्यपरक शिक्षा पर जोर दिया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामभद्राचार्य यूनिवर्सिटी,चित्रकूट के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दूबे ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए मूल्यपरक शैक्षिक वातावरण बनाने की जरूरत है। आईक्यूएसी की ओर से चल रही कार्यशाला में प्रो. दूबे ने कहा कि नैक के मापदंड पर खरे होने की होड़ में हम कागजी रूप से समर्थ होते हैं लेकिन यह सोचना चाहिए कि देश निर्माण के लिए नैतिक, मूल्य परक शैक्षिक वातावरण बनाना है। इससे पहले प्रथम तकनीकी सत्र में प्रोफेसर एस के पाठक ,उप पुस्तकालयाध्यक्ष ने शोध लेखन में साहित्यिक नकल या चोरी पर विस्तार से बात रखी। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग में एजुकेशनल टेक्नोलॉजी के पूर्व निदेशक प्रो.एसपी मल्होत्रा ने बौद्धिक संपदा अधिकार पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में डॉ. रंजना सेठ, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. श्रेया पाठक और डॉ. आशा पांडेय, डॉ. अर्चना तिवारी, डा.ॅ मंजरी झुनझुनवाला आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed