{"_id":"60e1cee7fb25532b876b6e2b","slug":"meeting-of-samajwadi-business-council-in-samajwadi-party-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- सपा सरकार में हुए व्यापारी हित के ऐतिहासिक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- सपा सरकार में हुए व्यापारी हित के ऐतिहासिक काम
Sun, 04 Jul 2021 08:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Jul 2021 08:38 PM IST
सार
वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा के जिला कमेटी की संगठनात्मक समीक्षा की गई। रविवार को मंडुवाडीह मड़ौली स्थित एक लॉन में बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में बोलते समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा के जिला कमेटी की संगठनात्मक समीक्षा की गई। रविवार को मंडुवाडीह मड़ौली स्थित एक लॉन में बैठक हुई। मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापार और व्यापारी हित के लिए अब तक जितने भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वे केवल सपा सरकार में हुए हैं।
विज्ञापन
इसलिए देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारियों के लिए समाजवादी पार्टी ही सच्ची हितैषी है। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल गुप्ता ने बताया कि बैठक में 31 सदस्यीय कमेटी के साथ पांच विधानसभाओं के अध्यक्षों को संगठन की कार्य प्रणाली और व्यापारी हितों के बारे में बताया गया। इस मौके पर चरन दास, राजकुमार यादव, मुरलीधर जायसवाल, संजय मिश्रा, मनीष सिंह आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन