फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   meeting of nagar nigam varanasi

तीन दिन बाद सदन की बैठक, नहीं मिला पार्षदों को एजेंडा

Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
meeting of nagar nigam varanasi
नगर निगम सदन की बैठक 19 अक्तूबर को महापौर मृदुला जायसवाल ने बुलाई है। इस आशय का पत्र वह जारी कर चुकी है। उधर पार्षदों को एजेंडा अब तक नहीं मिला है। तीन दिन बाद सदन की बैठक है। चर्चा है कि महापौर सदन की बैठक से पहले कार्यकारिणी का चुनाव कराएंगी। इसकी गुपचुप तरीके से तैयारी चल रही है। इस बीच नगर आयुक्त गौरांग राठी ने शासन से निर्देश मांगा था। उन्हें शासन से निर्देश मिल चुका है। नगर आयुक्त ने कहा कि शासन ने कहा है सदन की बैठक बुला सकते हैं। लेकिन बैठक बुलाना महापौर का अधिकार है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि अब तक एजेंडा नहीं मिला है। नियमानुसार 72 घंटे पहले एजेंडा मिल जाना चािहए। महापौर और नगर आयुक्त कोई फोन नहीं उठाते हैं। चपरासी फोन उठाता है तो वह बात नहीं कराता है। सपा पार्षद दल के सचेतक हारून अंसारी ने कहा कि महापौर और नगर आयुक्त से बात नहीं हो पाती है। जब वे लोग चाहेंगे तभी बात होगी। जनता के समस्याओं पर उनसे बातचीत नहीं होती है। सदन की बैठक के लिए अब तक एजेंडा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed