फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   meet

लोन देने में लापरवाही कर रहे बैंक मैनेजर को चार्जशीट देकर जिले से बाहर भेजें

Sat, 26 Sep 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
meet
वाराणसी। सरकार की योजनाओं में बैंकों की भूमिका की निगरानी के लिए गठित जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति (डीएलआरसी) की शुक्रवार को हुई बैठक में बैंकों की लापरवाही सामने आई। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराने में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिस बैंक की ब्रांच में लोनिंग के कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, उनके मैनेजर को चार्जशीट और डीजीएम को पत्र लिखकर ऐसे मैनेजर को जिले से बाहर स्थानांतरण करें। जिन विभागों के अधिकारी योजनाओं को गति नहीं दे पाएं हैं, वे भी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि 30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया था जिसमें केवल चार दिन बचे हैं। एलडीएम को 4-5 दिनों में विधानसभावार लंबित प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने आत्मनिर्भर भारत योजना की खराब प्रगति के कारण 3640 एप्लीकेशन पेंडिंग होने व लोन की कार्यवाही न किये जाने पर एलडीएम से स्पष्टीकरण मांगा। कृषि विभाग और डेयरी विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को बैंकों में करें पीएम स्वनिधि योजना का काम
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने शुक्रवार को पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को लोन की प्रक्रिया की धीमी प्रगति पर बैंकों की भूमिका पर सवाल करते हुए कहा कि 29 तारीख की शाम तक सभी आवेदनों का निस्तारण हो जाना चाहिए। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि 24503 ऑनलाइन एप्लीकेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा 34245 पंजीकरण भी करा लिया गया है। बाकी बचे काम दो दिनों में हो जाएंगे। जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिया कि जिन बैंक शाखाओं में इस योजना का कार्य चल रहा है, उनको शनिवार एवं रविवार के दिन खोलने के लिए पत्र जारी करें और पेंडिंग एप्लिकेशन का कार्य पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed