{"_id":"6652c0151d93dce0cd09137c","slug":"medical-waste-thrown-in-open-near-bhu-kn-uduppa-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पड़ताल: BHU के केएन उडुप्पा के पास खुले में फेंक रहे मेडिकल वेस्ट, यूरिन भरे डिब्बे भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला पड़ताल: BHU के केएन उडुप्पा के पास खुले में फेंक रहे मेडिकल वेस्ट, यूरिन भरे डिब्बे भी
Sun, 26 May 2024 10:22 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 26 May 2024 10:22 AM IST
सार
बीएचयू अस्पताल के आसपास मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने पर रोक लगाई गई है, बावजूद इसके खुले में सर्जिकल मास्क, यूरिन भरे डिब्बे के साथ ही टीबी मरीजों के सैंपल से जुड़ी सामग्री फेंके जा रहे हैं।
विज्ञापन
खुले में फेंका गया मेडिकल वेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू परिसर में अस्पताल के आसपास जहां-तहां मेडिकल बायोवेस्ट फेंका जा रहा है। जबकि मेडिकल वेस्ट को खुले में न फेंकने का दिशा निर्देश समय-समय पर जारी होता रहता है। शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में ऐसा ही दृश्य आईएमएस बीएचयू के गेट से थोड़ी ही दूर पर देखने को मिला। यहां सर्जिकल मास्क, यूरिन भरे डिब्बे के साथ ही मेडिकल वेस्ट खुले में मिले।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में हर दिन वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल के जिले सहित अन्य जगहों से भी पांच हजार से अधिक मरीज ओपीडी, इमरजेंसी में रोजाना आते हैं। इसके अलावा आईएमएस बीएचयू में निदेशक कार्यालय के पीछे खून, यूरिन से जुड़ी जांच और टीबी की जांच के लिए भी लैब में सैंपल आते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को आईएमएस बीएचयू गेट के करीब जहां कूड़ा फेंकने के लिए जगह बनाया गया है, वहां मेडिकल वेस्ट फेंका पाया गया। वाराणसी के आसपास के जिलों से आने वाले टीबी के मरीजों के सैंपल का बॉक्स भी पड़ा दिखा। यहीं पास में सुरक्षा पिकेट भी बना है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
अस्पताल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट का सही जगह निस्तारण होना जरूरी है। आईएमएस गेट के पास जिस जगह पर मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है, यहां पास में तैनात सुरक्षा कर्मियों को निगरानी करते रहने को कहा जाएगा। साथ ही इस तरह की लापरवाही पर अस्पताल प्रशासन से बातचीत की जाएगी।
-प्रो. शिवप्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर बीएचयू