{"_id":"611a31718186df1d1629a9e2","slug":"medical-students-sitting-on-dharna-to-increase-pg-seats-in-ayurveda-ims-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: आयुर्वेद में पीजी की सीट बढ़ाने के लिए धरने पर बैठे मेडिकल छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: आयुर्वेद में पीजी की सीट बढ़ाने के लिए धरने पर बैठे मेडिकल छात्र
Mon, 16 Aug 2021 03:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Aug 2021 03:05 PM IST
सार
छात्रों का धरना बीएचयू कुलपति आवास पर चल रहा। उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वो लिखित कार्रवाई पर अड़े हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने कुलपति आवास के सामने धरना दिया। इस दौरान नारेबाजी कर संकाय स्तर पर अब तक उठाई गई मांगों पर कोई कार्रवाही न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उधर छात्रों की सूचना पाकर आयुर्वेद संकाय के शिक्षक धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र लिखित कार्रवाई पर अड़े रहे। उनका कहना था कि अब तक पिछले तीन-चार सालों से सीट बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाही नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लिखित कर्रवाई नहीं की जाएगी तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे। उनका कहना है कि पीजी में सीट न बढ़ाए जाने की वजह से बहुत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन