{"_id":"6688dd93c2a599651a08e3d3","slug":"medical-room-will-open-at-cantt-station-varanasi-before-sawan-2024-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: सावन से पहले कैंट स्टेशन पर खुलेगा मेडिकल रूम, रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भरी खबर: सावन से पहले कैंट स्टेशन पर खुलेगा मेडिकल रूम, रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Sat, 06 Jul 2024 11:31 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:31 AM IST
सार
वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेल यात्रियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल रूम खुलेगा। सावन से पहले यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। इसे लेकर उत्तर रेलवे के एडीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन से पहले कैंट स्टेशन पर मेडिकल रूम खुल जाएगा। इससे सफर के दौरान यात्रियों को चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। शुक्रवार को उत्तर रेलवे के एडीआरएम लालजी चौधरी और स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कक्ष के लिए लखनऊ मंडल से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सावन से पहले इसे शुरू कर दिया जाएगा। कैंट स्टेशन परिसर निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी ने रेलवे ट्रैक के ड्रेनेज सिस्टम को देखा और उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
स्टेशन निदेशक कक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों संग बैठक में उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें। खानपान के स्टालों और ट्रेनों के पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लेते रहें।
विज्ञापन