फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medical college student and his two friends were beaten up and made to lick their spit In Varanasi

UP: 'मुखिया जी' लिखी एसयूवी में आए छात्र और उसके दो दोस्तों को बुरी तरह पीटा, फिर थूक कर चटवाया; जानें मामला

Mon, 22 Jul 2024 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jul 2024 12:34 PM IST
सार

वाराणसी में मेडिकल कॉलेज के छात्र और उसके दो दोस्तों की पिटाई का मामला सामने आया है। हमलावरों ने अपने जूते पर थूक कर छात्र से चटवाया भी। रोहनिया थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Medical college student and his two friends were beaten up and made to lick their spit In Varanasi
वाराणसी में शर्मनाक घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भदवर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के एक छात्र को उसके संस्थान के एक छात्र और उसके साथियों ने लाठी और हॉकी से जमकर मारा। इसके बाद उसके दो दोस्तों को भी पीटा। फिर हमलावरों ने अपने जूते पर थूक कर छात्र से चटवाया। 
विज्ञापन


धमकी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देंगे। घटना के संबंध में दो नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शनिवार को रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जुगुल टोला, मच्छोदरी निवासी आदित्य तिवारी भदवर स्थित मेडिकल कॉलेज में 2019-20 बैच के एमबीबीएस के छात्र हैं। 
विज्ञापन


आदित्य ने पुलिस को बताया कि गत 16 जुलाई की सुबह नौ बजे वह कॉलेज के बाहर एक ढाबा के पास चाय पी रहे थे। उसी दौरान उनके कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र मथुरा निवासी विशाल चौधरी आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ एक व्यक्ति और था जो खुद को कपिल चौधरी बता रहा था। इसके अलावा मुखियाजी लिखी स्कार्पियो से आठ लोग आए। सभी बगैर कुछ कहे ही आदित्य को लाठी और हॉकी से मारने लगे। 

इसके बाद उन लोगों ने आदित्य से फोन करा कर उनके दोस्त शुभम शर्मा और शांतनु बिगन को बुलाया। तीनों को एक ढाबा के ठीक पीछे ले जाकर पीटा गया। फिर, विशाल चौधरी ने अपने जूते पर थूक कर आदित्य से जबरन चटाया। 

 

कहा कि अगर किसी से बताओगे तो शरीर में पीतल डाल देंगे। सभी ने कहा कि हम क्षेत्र के बाहुबली हैं और कुछ भी कर सकते हैं। इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed