फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medanta Hospital will open in varanasi Dr Naresh Trehan said Sleeping less than 6 hours is dangerous

बनारस में खुलेगा मेदांता हॉस्पिटल: डॉ नरेश त्रेहान बोले- छह घंटे से कम सोना खतरनाक, स्वस्थ रहने का दिया मंत्र

Sun, 21 May 2023 08:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 08:21 PM IST
सार

देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ व मेदांता अस्पताल  सीएमडी डॉ नरेश त्रेहान रविवार को वाराणसी पहुंचे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सुनिए दिल की धड़कन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने शहरवासियों को स्वस्थ रहने का मंत्र दिया। वाराणसी में मेदांता हॉस्पिटल की एक शाखा खोलने के एलान किया। 

विज्ञापन
Medanta Hospital will open in varanasi Dr Naresh Trehan said  Sleeping less than 6 hours is dangerous
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में डॉ नरेश त्रेहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेदांता हॉस्पिटल की एक शाखा जल्द ही वाराणसी में खुलेगी। इसका एलान देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ व मेदांता के सीएमडी डॉ नरेश त्रेहान ने रविवार को किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हृदय रोग के इलाज व ओपन हार्ट सर्जरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वाराणसी शहर से बाहर रिंग रोड के आसपास अस्पताल बनाया जा सकता है। इसका सिटी सेंटर भी खुलेगा। इससे प्राथमिक उपचार तुरंत मिल सकेगा। डॉ नरेश त्रेहान ने शहरवासियों को स्वस्थ रहने का मंत्र दिया।

विज्ञापन


कहा कि सबसे जरूरी सतर्कता बरतना है। 30 वर्ष की उम्र पूरी करने के साथ ही स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। 40 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद हेल्थ स्क्रीनिंग आवश्यक है। हृदय रोग साइलेंट किलर है। यह धीरे-धीरे बड़ा नुकसान पहुंचाता है। समय से जांच हुई तो दिक्कत पहले पता चल जाएगी। इलाज शुरू किया जा सकेगा। कम उम्र में कार्डियक अरेस्ट जैसी घटनाओं को रोकने में सफलता मिल सकेगी। इस पर ज्यादा खर्च नहीं होता है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 34 मिनट 12 सेकेंड में 10 KM की दूरी: वाराणसी की उड़न परी तामसी ने जीता स्वर्ण, 10 देशों के एथलीटों को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल को स्वस्थ रखने का डॉ त्रेहान मंत्र

  • - प्राकृतिक रूप से नुकसानदायक पदार्थों के सेवन से बचें।
  • - खाना बनाते समय जितना चाहें नमक डाल दें, लेकिन खाना खाते समय अतिरिक्त नमक का इस्तेमाल न करें।
  •  - मीठा बहुत न खाएं। यह स्मोकिंग जैसा नुकसानदायक होता है।
  • - किसी भी व्यक्ति को छह से सात घंटे सोना चाहिए। इससे कम सोना खतरनाक है।
  • - समय पर ईसीजी, सीटी स्कैन हार्ट, स्ट्रेस इको जरूर कराएं।

दिल की धड़कन कार्यक्रम को डॉ. त्रेहान ने किया संबोधित

Medanta Hospital will open in varanasi Dr Naresh Trehan said  Sleeping less than 6 hours is dangerous
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में डॉ नरेश त्रेहान - फोटो : अमर उजाला

काशी अग्रवाल समाज की तरफ से रविवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सुनिए दिल की धड़कन कार्यक्रम कराया गया। इसका मकसद हृदय रो की गंभीर चुनौती और उसके समाधान का विकल्प तलाशना रहा। मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ नरेश त्रेहान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, फिर बचाव का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि इस भाव से बाहर आना होगा कि हम स्वस्थ हैं। कोई समस्या नहीं है।

यदि घर में किसी को हृदय रोग, मधुमेह और ब्लड प्रेशर की दिक्कत है तो सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य की जांच 25 वर्ष से ही करानी चाहिए। मधुमेह रोगी को खास ख्याल रखना चाहिए। अगर सांस फूलने की समस्या हुई तो धमनियों में ब्लाकेज होने की संभावना रहती है।

कोरोना का टीका लगवाने से नहीं हो रहा हार्ट अटैक

Medanta Hospital will open in varanasi Dr Naresh Trehan said  Sleeping less than 6 hours is dangerous
वाराणसी में डॉ नरेश त्रेहन - फोटो : अमर उजाला

डॉ त्रेहान ने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कोरोना का टीका लगवाने से हार्ट अटैक होने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई अध्ययन नहीं है और न ही कोई परिणाम आया है, जिसमें इसकी पुष्टि हुई है।

मंत्री दयालु बोले- आयुष चिकित्सा पद्धति उपयोगी

उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि सभी तरह की बीमारियों के उपचार में आयुष चिकित्सा पद्धति भी उपयोगी साबित हो रही है। इसके लिए दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तरह अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बन रहा है। समय के साथ ही आयुष चिकित्सा पद्धति में भी तेजी से बदलाव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed