फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medals for 650 meritorious students; this time, students from previous sessions who are receiving their degrees are also invited.

Varanasi News: 650 को मेधावियों को मेडल, इस बार डिग्री पाए पिछले सत्रों के भी छात्रों को न्योता

Tue, 20 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Medals for 650 meritorious students; this time, students from previous sessions who are receiving their degrees are also invited.
बीएचयू में 12 दिसंबर और आईआईटी में 31 अक्तूबर को मनेगा दीक्षांत महोत्सव
विज्ञापन

30 अक्तूबर को स्वतंत्रता भवन सभागार में आईआईटी का पूर्वाभ्यास
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू और आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में 650 मेधावियों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बीएचयू का दीक्षांत 12 दिसंबर को होगा जबकि आईआईटी बीएचयू 31 दिसंबर को कराने जा रहा है। इस बार इस दीक्षांत में खास ये है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण हो चुके छात्रों के साथ-साथ, पहले के सत्रों के छात्रों को इस बार के उपाधि धारकों में शामिल किया गया है। हालांकि ये वे ही छात्र होंगे जिनकी डिग्री इसी शैक्षणिक सत्र में स्वीकृत हुई है। दोनों दीक्षांत कार्यक्रम स्वतंत्रता भवन में होंगे। आईआईटी बीएचयू ने दीक्षांत का अपना ड्रेस कोड जारी कर बताया है कि पारंपरिक परिधान में ही सभी आएंगे। बीएचयू में मेधावियों को 530 और आईआईटी बीएचयू में करीब 120 से ज्यादा मेडल तक दिया जा सकता है। अकादमिक कार्यों को अधिष्ठाता प्रो. देवेंदर सिंह ने सभी स्नातक और परास्नातक छात्रों को दीक्षांत समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी उपाधि प्राप्त करने का न्योता दे दिया है। उन्होंने बताया कि समारोह से एक दिन पहले यानी 30 अक्तूबर को स्वतंत्रता भवन में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। व्यक्तिगत रूप से डिग्री प्राप्त करने के लिए छात्रों को इस रिहर्सल में भाग लेना अनिवार्य है।

उत्तरीय संस्थान में मिलेगा, परिधान खुद खरीदेंगे छात्र
छात्रों को क्रीम कलर का कुर्ता, सफेद पायजामा-धोती, क्रीम कलर की सदरी (जैकेट) और सफेद उत्तरीय पहनकर आना होगा। वहीं छात्राओं को क्रीम कलर की सलवार-कमीज या साड़ी-ब्लाउज के साथ सफेद उत्तरीय और क्रीम सदरी पहनना अनिवार्य है। उत्तरीय पर आधिकारिक प्रतीक चिह्न (लोगो) अंकित होगा। सदरी और उत्तरीय संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे, बाकी परिधान का इंतजाम छात्रों को खुद ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article