Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meat shops will remain closed during Chhath; vehicles will not be allowed to go up to the ghats.

Varanasi News: छठ पर बंद रहेंगी मांस की दुकानें घाट तक नहीं जाएंगे वाहन

Thu, 12 Nov 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Meat shops will remain closed during Chhath; vehicles will not be allowed to go up to the ghats.
शहाबगंज के अमाव गांव में पोखरे की सफाई करते युगांधर सेवा समिति के सदस्य। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : File Photo
छठ पूजा को लेकर बुधवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम आकांक्षा सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने ग्राम प्रधानों और व्यापारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसमें घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश और आवागमन की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूजा के दौरान घाटों वाले रास्ते पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के साथ ही सरोवरों तक जाने वाले रास्तों और आसपास शराब, मीट-मछली तथा चिखना की दुकानों को बंद रखने की हिदायत दी। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक सरोवरों पर छठ पूजा का आयोजन होना है। वहीं, सकलडीहा थाना क्षेत्र के 45 सरोवरों पर पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों और व्यापारियों से घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में घाटों की साफ-सफाई, संपर्क मार्गों की मरम्मत और बिजली व प्रकाश व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने सरोवरों तक जाने वाले मार्गों पर मीट-मछली और चखना की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताया कि सरोवरों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीनों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद, प्रधान संघ अध्यक्ष जेपी चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, वीरेंद्र शर्मा, अरविंद यादव, अमित सिंह, मनोज यादव, अमरनाथ खरवार, देवचंद राम आदि रहे।
नर्मदेश्वर पोखरे पर सफाई शुरू : बबुरी। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बबुरी कस्बे के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पोखरे पर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों की सफाई के साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। पोखरे में फैले कचरे, घास-फूस और गंदगी को हटाने में मजदूर जुटे हुए हैं।
वहीं, घाटों को व्यवस्थित करने के लिए चूने से लाइनिंग कराई जा रही है। छठ पर्व पर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शाम और सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने की तैयारी है, ग्राम प्रधान राजकुमारी गुप्ता ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए घाटों की सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं, जिससे पर्व के दौरान किसी को असुविधा न हो।
छठ की तैयारियों में जुटी युगांधर सेवा समिति : शहाबगंज। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर अमांव गांव में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए युगांधर सेवा समिति के युवाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। समिति के सदस्य घाटों की साफ-सफाई से लेकर आवागमन के रास्तों को सुगम बनाने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं।
समिति के सदस्य मिथिलेश कुमार ने कहा कि डाला छठ केवल पर्व नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर व्रती महिलाओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है।

समिति का प्रयास है कि घाट पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ वातावरण, सुगम रास्ता और पर्याप्त रोशनी की सुविधा मिले।
अभिषेक वर्मा ने कहा कि समिति का प्रत्येक सदस्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इस पुनीत कार्य में लगा है। इस दौरान अरविंद सिंह चौहान, सुनील यादव, छोटक चौहान, श्याम सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed