फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Measures to stop erosion are ineffective, 40 bighas of land submerged in Ghaghra in two days

Varanasi News: कटान रोकने के उपाय बेअसर, घाघरा में दो दिन में 40 बीघा जमीन समाई

Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Measures to stop erosion are ineffective, 40 bighas of land submerged in Ghaghra in two days
21 सहबदिया गांव में हो रही कटान। संवा
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार तीसरे दिन भी बढ़ोतरी पर है, जिससे तटवर्ती इलाकों में कटान की रफ्तार भी तेज हो गई है। सोमवार शाम 4 बजे बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.19 मीटर था, जो मंगलवार को 26 सेमी बढ़कर 71.45 मीटर पर पहुंच गया। वहीं डिघिया नाले पर जलस्तर 30 सेमी बढ़कर 70.81 मीटर हो गया, जो खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर है। दो दिन में घाघरा ने 40 बीघा जमीन कटान की है।
विज्ञापन

बदरहुंआ पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर है, जबकि खतरे का बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरे का बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर निर्धारित है। वर्तमान में बदरहुंआ नाले पर घाघरा नदी लाल निशान से 23 सेमी नीचे बह रही है, जबकि डिघिया पर यह 41 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर में बढ़ाव के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। निष्क्रिय पड़ी हैं बाढ़ चौकियां : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद एमजी बांध पर स्थापित सभी बाढ़ चौकियां निष्क्रिय पड़ी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ चौकियां तब सक्रिय होती हैं जब पानी खतरे के निशान को पार कर जाता है, लेकिन तब तक हालात काफी बिगड़ चुके होते हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के महुला, गांगेपुर, हाजीपुर, जमुवारी, ईस्माइलपुर, हैदराबाद, शिवपुर, कुड़ही, सहदेवगंज, उल्टहवा जैसे गांवों के लोग पहले से ही सतर्क हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed