कोरोनावायरस से बचाव के उपाय, बच्चों नॉनवेज खाना बंद कर दो......और भी जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में कहर ढाने के बाद दुनिया के लिए एक बड़ा संकट बन चुके कोरोनावायरस के खतरे की आशंका से देश के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी अछूता नहीं है। वाराणसी में इसके संभावित खतरे को लेकर प्रशासन की ओर से हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड से लेकर डॉक्टरों की टीम के साथ ही, जनजागरूकता फैलाने के लिए हर स्तर पर उपाय हो रहे हैं।
इसी पहल को आग बढ़ाते हुए स्कूलों में भी बच्चों को मास्क लगाकर आने जैसे निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही इस वायरस से बचाव के बारे में सही जानकारी देने के लिए, छात्रों को जागरूक करने के लिए कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
तभी तो जब शनिवार को एक स्कूल में कोरोनावायरस से बचाव की क्लास का वीडियो सामने आया तो देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग स्कूल प्रबंधन के इस पहल की प्रशंसा भी करते पाए गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे क्लास में टीचर छात्रों को बचाव के उपाय सिखा रही हैं। बेहद अच्छे से बता रहीं हैं कि बच्चों आजकल नॉनवेज खाना बंद कर दो। भीड़भाड वाली जगहों पर जाने से बचो, कपड़े साफ-सुथरे और रोज बदलकर पहनो।