{"_id":"5d72b8a68ebc3e93a170afa3","slug":"md-govind-raju-varanasi-news-vns4823610148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ को जारी नोटिस का अभियंताओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ को जारी नोटिस का अभियंताओं ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की ओर से शुक्रवार को भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय के बाहर विरोध जताया गया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी गोविंद राजू एनएस और संघ के बीच विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। जिस पर एमडी ने जायज मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। संघ के क्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार यादव ने बताया कि हम लोगों ने गलत बिलिंग के लिए निर्दोष एसडीओ पर हो रही कार्रवाई का विरोध किया।
इसके अलावा गलत बिल मामले में जो नोटिस जारी की गई है उसका जवाब शंकुलधारा एसडीओ देंगे। गाड़ियों की किराया बढ़ोतरी की मांग की गई। यह भी कहा कि माननीय के पत्र पर होने वाली शिकायत की सत्यता की जांच कराई जाए। कई बार माननीय के लेटर पैड का इस्तेमाल कर गलत शिकायत की जाती है। इस पर एमडी ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर विचार कर समस्याएं दूर कराई जाएंगी। विरोध जताने वालों में चंद्रशेखर चौरसिया, रामकुमार, इंद्रेश राय, चंद्रेश उपाध्याय, अनूप राय, जगदीश सिंह आदि शामिल रहे। दरअसल छह अरब का बिल भेजने के मामले में एमडी ने एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका अभियंता विरोध कर रहे हैं।