फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mayawati attacks yogi government for journalist murder in ballia

यूपी में अब मीडिया को बनाया जा रहा शिकार, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीयः मायावती

Tue, 25 Aug 2020 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Aug 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
mayawati attacks yogi government for journalist murder in ballia
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहती हैं और वह यहीं से अक्सर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलती देखी गई हैं। इस बार फिर उन्होंने बलिया में हुई पत्रकार की हत्या पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

विज्ञापन


मायावती ने पत्रकार की हत्या पर शोक और नाराजगी जताते हुए कहा, उत्तर प्रदेश राज्य में हर दिन अपराध दर बढ़ रहा है। अब, स्थिति आ गई है जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, हमारे मीडियाकर्मियों को लक्ष्य बनाया जा रहा है। यह दर्शाता है कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति दयनीय है।
विज्ञापन


यही नहीं एक दिन पहले भी मायावती ने ट्वीट कर योगी सरकार पर सवाल उठाए थे और लिखा था कि, 'यूपी के सीतापुर में नाबालिग दलित के साथ गैंगरेप, चित्रकूट में बंधुआ मजदूरी न करने पर युवक की हत्या व उसके बेटे का हाथ तोड़ना व गोरखपुर में डबल मर्डर आदि जघन्य घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। क्या यही है सरकार का रामराज्य? दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, बीएसपी की यह मांग है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है पत्रकार हत्या मामला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक समाचार चैनल के पत्रकार रतन सिंह (42) की सोमवार रात पौने नौ बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पट्टीदारी का विवाद बताया जा रहा है। दो साल पहले इनके भाई की भी हत्या हो चुकी है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।

फेफना थाना क्षेत्र के फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह का गांव में पुराना मकान है, जहां पट्टीदारों से विवाद है। रतन सिंह का नया मकान रसड़ा-फेफना मार्ग पर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम रतन सिंह अपने पुराने मकान पर गए थे, जहां  बदमाशों ने दौड़ा लिया।
 

भागते-भागते प्रधान के घर में घुसे, बदमाशों ने वहां घुस मारी गोली

वहां से वह भागते-भागते फेफना के प्रधान सीमा सिंह के घर में घुसे, लेकिन बदमाशों ने घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रतन सिंह के दो पुत्र हैं। देर रात पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सदर चंद्रकेश सिंह, फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय मौके पर पहुंच गए। उधर, अपर पुलिस महानिदेशक बृज भूषण ने बताया कि रतन सिंह की पट्टीदारी के विवाद में हत्या हुई है। आठ माह से विवाद चल रहा था। इस हत्या का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed