{"_id":"63f5c2dcbed3441a2d0d6fc8","slug":"maximum-temperature-36-1-degree-celsius-in-varanasi-hot-sun-increased-humidity-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में छूटा पसीना और..: अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, तीखी धूप से बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में छूटा पसीना और..: अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, तीखी धूप से बढ़ी उमस
Wed, 22 Feb 2023 12:53 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:53 PM IST
सार
वाराणसी का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, फरवरी में ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी है। यह मौसम सर्दी का है, लेकिन अधिकतम तापमान रिकार्ड स्तर पर जा पहुुंचा।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही मौसम के मिजाज तल्ख हो गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। तीखी धूप की वजह से उमस भरी गर्मी भी महसूस की गई। सर्दी में पसीने छूटने लगे। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अधिकतम तापमान ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, फरवरी में ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी है। यह मौसम सर्दी का है, लेकिन अधिकतम तापमान रिकार्ड स्तर पर जा पहुुंचा। यही स्थिति देश के कई शहरों की है। दरअसल, हरियाणा और राजस्थान के ऊपरी हिस्से में विरोधी चक्रवात (एंटी साइक्लोन) बना है। उच्च स्तरीय दबाव भी है। इससे मौसम गर्म हो गया। आगे भी ऐसे ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
छाता लगाकर चलते दिखे लोग
तापमान बढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर और तल्ख हो गए हैं। पिछले तीन दिनों से जिस तरह की तीखी धूप हो रही है, उससे जिले के लोग परेशान हैं। मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप हुई। इस कारण सड़कों पर अलग नजारा देखने को मिला। धूप से बचने के लिए तमाम लोग छाता लगाकर चलते दिखे।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
सेहत पर बरतें विशेष सावधानी
मौसम में बदलाव की वजह से सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सिंह का कहना है कि ऐसे मौसम में उल्टी, दस्त, पेट संबंधी दिक्कतें होती हैं। जुकाम व खांसी की समस्या गहराती है। खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। घर में बुजुर्गों के साथ ही बच्चों पर विशेष देखभाल करनी चाहिए।
ये करें
- सुबह का नाश्ता करके ही घर से निकले। पेट खाली नहीं रहना चाहिए।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें। कम से कम चार से पांच लीटर पानी पीना जरूरी।
- गर्मी लगने पर आवश्यकतानुसार पंखा चलाएं, एसी का प्रयोग बिल्कुल न करें।
- धूप से आकर तुरंत पानी न पीएं।
- बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन न करें।
मौसम में बदलाव की वजह से सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सिंह का कहना है कि ऐसे मौसम में उल्टी, दस्त, पेट संबंधी दिक्कतें होती हैं। जुकाम व खांसी की समस्या गहराती है। खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। घर में बुजुर्गों के साथ ही बच्चों पर विशेष देखभाल करनी चाहिए।
ये करें
- सुबह का नाश्ता करके ही घर से निकले। पेट खाली नहीं रहना चाहिए।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें। कम से कम चार से पांच लीटर पानी पीना जरूरी।
- गर्मी लगने पर आवश्यकतानुसार पंखा चलाएं, एसी का प्रयोग बिल्कुल न करें।
- धूप से आकर तुरंत पानी न पीएं।
- बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन न करें।
मौसम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे चलता है मौसम
मार्च से मई गर्मी
जून से सितंबर मानसून
अक्तूबर से नवंबर पोस्ट मानसून
दिसंबर से फरवरी सर्दी
पिछले आठ वर्षों में 21 फरवरी ऐसे चढ़ा
अधिकतम न्यूनतम
2015 31.9 17.0
2016 30.4 19.4
2017 33.2 16.2
2018 25.0 8.0
2019 30.2 14.5
2020 24.2 14.6
2021 29.2 13.6
2022 27.4 11.5
2023 35.4 15.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )
मार्च से मई गर्मी
जून से सितंबर मानसून
अक्तूबर से नवंबर पोस्ट मानसून
दिसंबर से फरवरी सर्दी
पिछले आठ वर्षों में 21 फरवरी ऐसे चढ़ा
अधिकतम न्यूनतम
2015 31.9 17.0
2016 30.4 19.4
2017 33.2 16.2
2018 25.0 8.0
2019 30.2 14.5
2020 24.2 14.6
2021 29.2 13.6
2022 27.4 11.5
2023 35.4 15.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )