फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   maut

झारखंड के बुजुर्ग की गेस्ट हाउस में हुई मौत, कमरे से विषाक्त पदार्थ की मिली शीशी

Mon, 19 Oct 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
maut
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत विजयानगरम मार्केट स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बुजुर्ग के कमरे से विषाक्त पदार्थ की शीशी मिली है। सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस के साथ आई फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। गौरतलब है कि हाल ही में पर्यटन विभाग ने सिगरा क्षेत्र के 50 ऐसे होटल और गेस्ट हाउस की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है जो अनधिकृत तरीके से संचालित हो रहे हैं। उनमें से एक यह भी है, जिसके कमरे से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। झारखंड के पलामू निवासी 68 वर्षीय देवनारायण शनिवार की रात बनारस आये और उन्होंने गेस्ट हाउस में एक कमरा लिया। रविवार की सुबह कर्मचारी बुजुर्ग का दरवाजा खटखटाए तो कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारी ने इसकी सूचना गेस्ट हाउस मालिक और पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया तो सामने बिस्तर पर बुजुर्ग मृत पड़े मिले। बुजुर्ग के मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर उनकी मौत की सूचना उनके परिजनों को दी गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed