{"_id":"5d9e3f248ebc3e014b5fae31","slug":"maut-varanasi-news-vns488133853","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में नहाते समय बालिका डूबी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में नहाते समय बालिका डूबी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ। बड़ागांव थानाक्षेत्र के चंगवार गांव में बुधवार की सुबह नौ बजे तालाब में नहाने गई दो चचेरी बहने डूबने लगी। उन्हें बचाने के लिए पानी में उतरी महिला भी डूबने लगी। आसपास के लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। इसमें एक सात वर्षीय बालिका की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई, जबकि महिला और दूसरी बालिका को अस्पताल ले जाया गया। छह वर्षीय दूसरी बालिका को बड़ागांव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
चंगवार गांव के बनबासी बस्ती की रहने वाली दो चचेरी बहने खुशबू (7) पुत्री शिवमूरत तथा नंदिनी उर्फ डुग्गु (8) पुत्री विनोद गांव के ही तालाब में बुधवार को सुबह नहाने गई थी। अचानक गहरे पानी में जाने से वे डूबने लगीं। उसी समय बस्ती की ही सीमा (25) तालाब के किनारे बैठकर कपड़ा साफ कर रही थी। दोनों बालिकाओं को डूबते देख वह बचाने के लिए पानी में उतर गई, लेकिन वह भीे डूबने लगी। तालाब किनारे खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से तीनों को नजदीकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरांव ले गए, जहां चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया और अन्य दोनों को प्रारंभिक उपचार किया। नंदिनी की स्थिति गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन बालिका के परिजन उसे निजी चिकित्सालय में लेकर चले गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बड़ागांव अर्जुन सिंह, तहसीलदार पिंडरा, एसडीएम पिंडरा सिद्धार्थ यादव तथा थानाध्यक्ष बड़ागांव संजय कुमार सिंह ने पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।