फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauni Amavasya 2022 kashi varanasi Devotees will gather tomorrow for magh maas ganga snan traffic diversion from tonight

मौनी अमावस्या 2022: काशी में कल उमड़ेगा श्रद्धालुओं रेला, गंगा घाटों पर की गई बैरिकेडिंग, आज रात से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन

Mon, 31 Jan 2022 05:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 05:38 PM IST
सार

माघ मास के प्रमुख स्नान पर्वों में खास मौनी अमावस्या पर शिव की नगरी काशी में मंगलवार को स्नान-दान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। 

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2022 kashi varanasi Devotees will gather tomorrow for magh maas ganga snan  traffic diversion from tonight
गंगा घाटों पर बनाया गया सुरक्षा घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौनी अमावस्या पर मंगलवार को काशी के गंगा तटों पर स्नान और दान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। श्रद्धालु गंगा में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग के साथ ही पुलिस को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन


एक फरवरी और दो फरवरी को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश भी सोमवार की देर रात के बाद से नहीं होगा। गंगा घाटों पर स्नान को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।घाटों पर बैरिकेडिंग कराते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों द्वारा घाटों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। डीसीपी काशी आरएस गौतम के  अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के बाबत सादे वेश में भी पुलिसकर्मियों को घाटों पर तैनात किया गया है, जो संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग

माघ मास की अमावस्या सोमवार को ही है लेकिन लेकिन उदय व्यापिनी होने के कारण मौनी अमावस्या एक फरवरी को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग निर्मित हो रहा है। ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि माघ की अमावस्या तिथि एक फरवरी दिन मंगलवार को सुबह 11.16 बजे तक रहेगी।

मैदागिन-गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार मैदागिन-चौक-गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन रहेगा। हर प्रकार की सवारी गाड़ी रिक्शा, तांगा, साइकिल आदि को मैदागिन से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को हरिश्चंद्र डिग्री कालेज के सामने या टाउन हॉल में पार्क कराया जाएगा।

वहीं लहुराबीर से गोदौलिया की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों को बेनिया तिराहे पर रोका जाएगा और इन वाहनों को पियरी मार्ग कबीर चौरा व लहुराबीर वापस मोड़ते हुए निकाला जाएगा। यह वाहन बेनिया पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

मौन रखकर स्नान करने से मिलता है गोदान का पुण्य

Mauni Amavasya 2022 kashi varanasi Devotees will gather tomorrow for magh maas ganga snan  traffic diversion from tonight
गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि प्रात: काल मौन रख कर स्नान-ध्यान से सहस्र गोदान का पुण्य फल प्राप्त होता है। वैसे मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद दान का भी विशेष महत्व होता है। दान में भूमि, स्वर्ण, अश्व, गज दान के साथ ही आम जनमानस तिल से बनी सामग्री, उष्ण वस्तुएं, कंबल स्वेटर, शाक-सब्जी दान से भी विशेष पुण्य लाभ होता है। इस दिन साधु-महात्मा व ब्राह्मणों के लिए अग्नि प्रज्वलित करनी चाहिए। उन्हें कंबल आदि जाड़े के वस्त्र देने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed