फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mau news crime

सेक्रेटरी के घर पर बोलेरोसवारों ने बोला धावा

Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
mau news crime
कोपागंज। थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर गांव में रविवार की सुबह एक सेक्रेटरी के घर पर असलहों से लैस बोलेरो सवार 8-10 बदमाशों ने धावा बोलकर चढ़ गए। बदमाश सेक्रेटरी को ललकारते हुए बाहर निकलने की धमकी देने लगे। बदमाशों की मनसा भांपकर सेक्रेटरी ने पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन पुलिस की भनक लगते ही असलहों से लैस बदमाश भाग गए लेकिन पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। इटौरा डोरीपुर गांव निवासी मुलायम सिंह यादव पुत्र परशुराम के पास रतनपुरा ब्लाक रतनपुरा,बिलौंझा और गुलौरी गांवों का चार्ज है। मुलायम सुबह नौ बजे अपने घर से ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर ही रहा था कि इसी दौरान एक बोलेरो उसकेदरवाजे पर आकर रुकी। बोलेरो से आठ दस लोग नीचे उतरे। इनमें कई असलहों से लेैस थे। इन बदमाशों ने मुलायम को ललकारना शुरु किया और बाहर निकलने की धमकी देने लगे। बदमाशों की मंशा भांपकर मुलायम ने पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में मौकेपर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही असलहाधारी कई बदमाशा भाग निकले , लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर तीन को पकड़ लिया। पुलिस ने बोलेरो भी अपने कब्जे में ले लिया। सेक्रेटरी ने इस मामले में दो नामजद सहित दस के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। समाचार दिए जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस बाबत एसओ विनय कुमार सिंह का कहना था कि प्रकरण की जांच की जा रही है। घटना के पीछे जमीनी रंजिश सामने आ रही है। बता दें कि मुलायम शनिवार को अइलख से ड्यूटी से घर लौट रहा था। जब वह देेई थान गांव के पास आया तो उसे बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। युवकों में से एक ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और दो बदमाशों ने उसकी जेब में पडे़ चार हजार रुपये लूट लिया। बदमाशों ने उसकेझोले में रखे बिलौंझा और गुलौरी गांवों के अभिलेख छीन लिया। बदमाशों ने झोले में रखी गई पासबुक और चेकबुक फाड़ दिया था सेक्रेटरी ने पुलिस को तहरीर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed