{"_id":"58f244744f1c1b042bcf5e25","slug":"mau-bjp-mla-harinaryan-rahbhar-loose-his-control-in-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ से भाजपा सांसद ने बैठक में खोया आपा, अफसरों पर बिगड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ से भाजपा सांसद ने बैठक में खोया आपा, अफसरों पर बिगड़े बोल
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Sun, 16 Apr 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
पहली निगरानी समिति की बैठक में शामिल सांसद दिखे फार्म में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की सरकार बदलने के बाद शनिवार को मऊ में हुई पहली जिला निगरानी समिति की बैठक में भाजपा सांसद हरिनाराण राजभर फार्म में दिखे। इस दौरान उन्होंने अफसरों को कड़े शब्दों में ताकीद की कि सुधर जाएं, सरकार बदल चुकी है।
इस दौरान एक सड़क के निर्माण का मामला इतना उलझ गया, कि सांसद नाराज होकर बैठक छोड़कर जाने लगे। इस पर डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया। सांसद हरिनाराण ने एक सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की जमकर फटकारा।
इस पर अधिशासी अभियंता ने सांसद के बगल में बैठे उनके करीबी की तरफ इशारा करके बोला क्या करें, सड़क निर्माण का कार्य इन्हीं ने कराया है। यह सुन सांसद बुरी तरह नाराज हो गए।
विज्ञापन
सांसद ने चुनौती दी कि यदि इस व्यक्ति के नाम पर काम एलाट होगा, तो इसे अभी यहीं से जेल भेजने की कार्रवाई होगी, अगर ऐसा नहीं तो इसी समय तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी, तुम जेल जाने को तैयार रहना।
खोजबीन पर रिकार्ड में टेंडर सीताराम यति फर्म के नाम से मिलने पर सांसद भड़क गए, साथ ही बैठक से उठकर जाने लगे। इस पर डीएम से लेकर अन्य अधिकारी सांसद के मान मनौव्वल में जुट गए।
डीएम के हस्तक्षेप पर एक्सईएन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। लेकिन सांसद कटघरे में आकर माफी मांगने पर अड़े रहे।
इसके बाद एक्सईएन बैठक से बाहर निकल गए।

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को लताड़ा
मऊ से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर
- फोटो : अमर उजाला
सांसद ने बैठक में उपकृषि निदेशक डा.आशुतोष मिश्रा को भी फटकारा। विधायक फागू चौहान ने एक ही ब्लाक में अधिकांश गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के धन देने का मुद्दा उठाया। जिसका विरोध घोसी ब्लाक के प्रमुख सुजीत सिंह ने किया, बोले आप संबंधित ब्लाक का नाम क्यों नहीं बता रहे हैं। इस पर विधायक चुप हो गए।
तभी बैठक के बीच में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय कुछ बोलने का प्रयास किए। इस पर सुजीत सिंह ने बैठक में उनकी मौजूदगी के अधिकार पर ही सवाल उठा दिया, कहा कि वे किस हैसियत से इस बैठक में शामिल हुए हैं, क्या यह भाजपा की बैठक है? सांसद ने आशुतोष राय को चुप कराकर बैठा दिया।
सांसद ने अफसरों को सख्त लहजे में चेताया कि अब चमचागिरी के दिन लद गए। बोले तीन वर्षों से इस बैठक में शामिल हो रहा हूं, बहुत उपेक्षा का दंश झेला हूं। किसी भी हालत में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा।
बैठक में महात्मा गांधी रोजगार योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधान मंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण पेयजल, प्रधानमंत्री फसल योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना, सर्वशिक्षा अभियान सहित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।