{"_id":"65ad91f1b1502f9bac093007","slug":"mathematics-and-science-questions-in-ctet-got-confusing-varanasi-news-c-20-vns1013-489518-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीटेट में गणित, विज्ञान के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीटेट में गणित, विज्ञान के सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में दो पाली में 94 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 86388 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कैमरे की नजर में होनी वाली इस परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैनात पुलिस और सीबीएसई की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक भी निगरानी करते रहे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को गणित, विज्ञान के सवालों ने उलझाया। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों ने संस्कृत और विज्ञान के प्रश्नों को कठिन बताया।
सीबीएसई की ओर से कराई गई परीक्षा के लिए 94 केंद्रों पर 90 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 9.30 से 12 बजे और दोपहर में 2 से 4.30 बजे तक कराई गई परीक्षा के लिए वाराणसी से बाहर के जिलों से आने वाले कई अभ्यर्थी सुबह सात बजे ही पहुंच गए थे। प्रवेश पत्र की जांच के बाद अभ्यर्थी अंदर पहुंचे। सीबीएसई की ओर से केंद्रों को दो ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप ए की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि 50 केंद्रों पर 37046 अभ्यर्थी शामिल हुए। उधर, ग्रुप बी की सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. नीलम के अनुसार 44 केंद्रों पर 49342 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा में गणित से जुड़े कुछ सवाल थोड़े कठिन लग रहे थे। इस कारण हल करने में समय भी अधिक लग गया। कुछ मिलाकर अच्छा पेपर हुआ है। - राकेश कुमार दूबे, राबर्ट्सगंज
विज्ञापन
फार्म भरने के बाद से ही तैयारी चल रही थी। सुबह 7 बजे ही केंद्र पर आ गए। विज्ञान और गणित के सवाल अन्य सवालों की तुलना में थोड़े कठिन लग रहे थे। - आरती, अहरौरा
पेपर मिलने के बाद पहले पांच मिनट उसको पढ़ा, फिर हल करना शुरू किया। संस्कृत विषय से जुड़े प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। 16 प्रश्न ही हल कर सका। - प्रकाश यादव, चंदौली
परीक्षा की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। गणित से जुड़े सवाल कुछ कठिन लग रहे थे। इस कारण समय अपेक्षाकृत कुछ अधिक लग गया। - शगुन श्रीवास्तव, बाबतपुर