फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maternal death due to doctor negligence in mau up

यूपी: डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 12 Jul 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jul 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Maternal death due to doctor negligence in mau up
demo pic

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के फतहपुर मंडाव में स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार देर रात डॉक्टर की लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन कोई करवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी संगीता देवी को बच्चा होने वाला था। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे फतेहपुर मंडाव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अप्रशिक्षित चिकित्सक व दाई के लापरवाही के चलते गर्भवती महिला को अधिक रक्त श्राव होने लगा। जबकि बच्चा स्वस्थ पैदा हुआ।
विज्ञापन



अधिक रक्त श्राव को देख अस्पताल के चिकित्सक परेशान हो उठा और महिला को लेकर इलाज के लिए जिला मुख्यालय पहुंचा, जहां प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिला को भर्ती करने से इन्कार कर दिया। रक्त श्राव अधिक होने के कारण महिला की मौत हो गई। मौत से क्षुब्ध परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अस्पताल पर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं जबकि घटना के बाद संबंधित चिकित्सक की भी तबीयत गंभीर होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष मधुबन का कहना है कि पीड़ित पक्ष यदि तहरीर देगा तो वो रिपोर्ट दर्ज कर अस्पताल और डाक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed