{"_id":"6adf46ca4e9fe1046804410b","slug":"material-made-from-discarded-electronic-waste-will-protect-fighter-jets-from-enemies-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू का कमाल: ई-वेस्ट से बनेगा ऐसा मटेरियल, दुश्मन के रडार की पकड़ से बच सकेंगे फाइटर जेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू का कमाल: ई-वेस्ट से बनेगा ऐसा मटेरियल, दुश्मन के रडार की पकड़ से बच सकेंगे फाइटर जेट
Mon, 26 Oct 2026 05:55 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:55 PM IST
सार
खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान से बना मटेरियल लड़ाकू विमानों को दुश्मनों से बचाएगा। आईआईटी बीएचयू और आइसलैंड के वैज्ञानिकों ने ई-कचरे से रडार तरंगों को सोखने वाले मटेरियल का एआई मॉडल बनाया।
विज्ञापन
फाइटर जेट
- फोटो : IANS
विस्तार
फाइटर जेट्स को दुश्मनों के रडार की पकड़ से बचाने के लिए आईआईटी बीएचयू और आइसलैंड के वैज्ञानिकों ने किफायती एआई मॉडल बनाया है। ई-वेस्ट यानी कि खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान से बना मटेरियल रडार तरंगों को सोख सकता है। इसकी मदद से स्टेल्थ तकनीक से लैस एयरक्राफ्ट बनाए जा सकते हैं, जो कि रडार की लोकेशन से बाहर होंगे। इसमें 1.3 मिलीमीटर मोटाई का एक रडार एब्जॉर्बिंग मटेरियल भी तैयार किया जा सकता है। इसकी मोटाई कम करने के साथ ही इसकी संभावित लागत भी कम होगी।
विज्ञापन
आईआईटी के स्कूल ऑफ मटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डॉ. रवि पंवार और आइसलैंड की रेक्जेविक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस पर अध्ययन किया है। यह रिसर्च आईईईई ट्रांजेक्शन ऑन डायइलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रिकल इंसूलेशन के 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
रडार से निकलने वाली तरंगों को सोखेगा विद्युत चुंबकीय तरंग
इस अध्ययन में बताया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे से ऐसी सामग्री विकसित की जा सकती है जो रडार से निकलने वाली विद्युत चुंबकीय तरंगों को अवशोषित करने में सक्षम हो। कंपोजिट मटेरियल के गुणों का विश्लेषण करने के लिए वैज्ञानिकों ने एआई और विद्युत चुंबकीय मॉडल की मदद से एक मल्टीलेयर परसेप्ट्रॉन एआई मॉडल तैयार किया है। इसके आधार पर कम लागत और कम मोटाई वाला रडार एब्जॉर्बिंग मटेरियल विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन